फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four people including female operator involved in prostitution arrested Anti Human Trafficking Cell

देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा: एक महिला की घिनौनी करतूत आई सामने, ये सामग्री देख हैरान हुई पुलिस

Thu, 22 Sep 2022 11:03 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा।
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 22 Sep 2022 11:03 AM IST
सार

सीओ वीर सिंह ने बताया कि महिला संचालिका समेत तीनों महिलाओं और ग्राम बंडिया निवासी युवक नंद किशोर मौर्य के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। उनसे बाइक, चार मोबाइल, नकदी समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद कई गई है। 

विज्ञापन
Four people including female operator involved in prostitution arrested Anti Human Trafficking Cell
Sex Racket - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल एवं झनकईया पुलिस ने राजीवनगर की कपूर कालोनी में छापा मारकर देह व्यापार में शामिल तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से बाइक, चार मोबाइल, 17300 रुपये समेत आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


 युवक और महिलाओं ने बताया कि कम समय में अधिक पैसा कमाने के लिए वे काफी समय से इस धंधे में लिप्त हैं। सीओ वीर सिंह ने बताया कि महिला संचालिका समेत तीनों महिलाओं और ग्राम बंडिया निवासी युवक नंद किशोर मौर्य के खिलाफ धारा 3/4/5/6/7/8 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

युवक-युवतियों की भीड़ लगी रहने की मिली थी शिकायत
आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। सीओ सिंह ने बताया कि उक्त कालोनी में आए दिन युवक-युवतियों की भीड़ लगी रहने की शिकायत मिली थी जिससे माहौल खराब हो रहा था। इस मौके पर झनकईया थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की निरीक्षक बसंती आर्य, एसआई मनोज धोनी, नवीन गिरी, रमेश चंद्र, प्रियंका आर्या, प्रियंका कोरंगा, राजेंद्र जोशी, गीता चंद आदि मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें...KBC : उत्तराखंड की वैष्णवी पहुंची केबीसी की हॉट सीट पर, पत्रकारिता की छात्रा की उपलब्धि से विवि में खुशी की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed