फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   four labor dead in snow storm

बर्फीले तूफान की चपेट में आए तीन नेपाली, दो के शव मिले

Tue, 14 Mar 2017 12:54 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 14 Mar 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
four labor dead in snow storm
dead body

धारचूला (पिथौरागढ़) तहसील मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर सोबला के पास शुमदुम के जंगल में 10 मार्च को बर्फीले तूफान की चपेट में आकर लापता हुए तीन लोगों में से दो का शव पुलिस, एसडीआरएफ और एसएसबी की टीम ने बरामद कर लिया है। इसमें से तीसरे व्यक्ति का अब तक पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल और थाना प्रभारी अजय साह ने बताया कि शुमदुम के पास सुवा के जंगल में ये लोग बकरियां चराने गए थे। 10 मार्च को बर्फीले तूफान की चपेट में आने के बाद तीनों लापता हो गए थे।
विज्ञापन


इनमें से नेपाल के हुती गांव निवासी परोज सिंह कुंवर (35) पुत्र राजेंद्र सिंह और धनगड़ी नेपाल के मोहन भट्ट (36) पुत्र पूरा भट्ट का शव रविवार को बर्फ से निकाल लिया गया, जबकि नेपाल के हुती गांव निवासी भूपेंद्र सिंह कुंवर (40) पुत्र चंद्र सिंह का अब तक कोई पता नहीं चला है। उसकी खोजबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों शवों को रविवार शाम को तहसील मुख्यालय लाया गया है और नेपाल में उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि बर्फीले तूफान की चपेट में आने से बचे नेपाल के राज भट्ट और वीरेंद्र कुंवर ने बताया कि तीनों लोग बर्फीले तूफान की चपेट में आने के बाद लापता हो गए थे।

भारी हिमपात होने के कारण बड़ी मुश्किल से सोबला तक पहुंचकर गांव के देवेश नेगी को सूचना दी। इसके बाद तहसील मुख्यालय तक यह जानकारी पहुंची।

तहसील मुख्यालय से एसडीआरएफ के पवन कुमार, सुभाष सिंह, सागर सिंह, एसएसबी के मल्लिकार्जुन, राकेश शर्मा, मनोबल सिंह सहित पुलिस कर्मियों ने मौके पर जाकर बड़ी कठिनाई से दो शव शनिवार को बरामद कर लिए। इस टीम को यहां पहुंचने में पूरे 24 घंटे लग गए। पुलिस अब मृतकों के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।


बर्फीले तूफान की चपेट में आने से मरी 95 बकरियां
घाट (चमोली) के घाट विकास खंड के कनोल गांव के जंगल में बर्फीले तूफान की चपेट में आने से 95 बकरियां मर गई। शनिवार को कनोल गांव निवासी पुष्कर सिंह, गब्बर सिंह और नारायण सिंह की 95 बकरियां जंगल में घास चुगने गई थी। गजियांणा तोक के समीप बर्फीले तूफान से 60 बकरियां मौके पर ही मर गईं, जबकि 35 बकरियां तूफान में लापता हो गई हैं। पीड़ित पुष्कर सिंह ने घटना की सूचना क्षेत्रीय पटवारी को दी। सूचना मिलने पर रविवार को पटवारी मोहन सिंह राजस्व और पशुपालन की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed