फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four child labourers freed from Vikasnagar

Dehradun News: विकासनगर से चार बाल श्रमिकों को कराया मुक्त

Tue, 17 Jun 2025 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Four child labourers freed from Vikasnagar

विज्ञापन
श्रम विभाग ने विकासनगर मुख्य बाजार से चार बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। इन्हें जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया है। बाल श्रम कराने वाले दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार को श्रम विभाग के निरीक्षक अमित थपलियाल ने टीम के साथ विकासनगर मुख्य बाजार में प्रतिष्ठानों और कार्यशाला में छापा मारा। इस दौरान न्यू बौलिंग वर्कर्स चकराता रोड के इस्लाम, प्रिंस ऑटो सर्विस सेंटर के पम्मी कुमार, मुख्य बाजार में गुरु कृपा के पास स्थित गौरव ट्रेडर्स के संचालक गौरव जैन और एनके ऑटो मोबाइल के संचालक निकित कुमार के यहां एक-एक बाल श्रमिक कार्य करते मिले। श्रम निरीक्षक ने बताया कि चारों बाल श्रमिकों को मुक्त करवा कर जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने चारों प्रतिष्ठान और कार्यशाला संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed