{"_id":"2dc3798ba65eeb8e8296aca7c01af13d","slug":"four-candidate-selected-in-did","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईडी ऑडिशन में चुने गए हरिद्वार के धुरंधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईडी ऑडिशन में चुने गए हरिद्वार के धुरंधर
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 31 Aug 2013 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी रिएलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ में धर्मनगरी के चार धुरंधर अपना धमाल दिखाएंगे। पिछले दिनों देहरादून में हुए ऑडिशन में 1200 लोगों ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन
पढ़ें, बच्चों के लिए नाची डीआईडी 'सुपर मॉम'
विज्ञापन
दिन भर चले ऑडिशन के बाद चयनित होने वालों की सूची में हरिद्वार के विकास चंचल, प्रीति मल्होत्रा, पीयुष और डॉली का नाम भी शामिल किया गया। चयनित कलाकार विकास चंचल ने बताया कि चारों 23 सितंबर को दिल्ली में अपने हुनर का जलवा बिखेरते दिखाई देंगे।
विज्ञापन
10 सालों से कर रहे अभ्यास
विकास ने बताया कि वह पिछले 10 सालों से डांस का अभ्यास कर रहे हैं और अन्य बच्चों को भी सिखा रहे हैं। वह धर्मनगरी का नाम देश दुनिया में ऊंचा करना चाहते हैं। चयनित कलाकार प्रीति मल्होत्रा को भी वह ही डांस सिखा रहे हैं।
प्रीति मल्होत्रा शिवडेल पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा हैं। विकास चंचल मल्टी टैलेंट के नाम से एक डांस एकेडमी भी चला रहे हैं।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें