{"_id":"5e809a488ebc3e6fa8749e30","slug":"fought-earlier-with-krona-now-helping-the-victims181","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएफएस अफसरों ने पहले कोरोना से लड़ी जंग, अब पीड़ितों की मदद को आए आगे","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आईएफएस अफसरों ने पहले कोरोना से लड़ी जंग, अब पीड़ितों की मदद को आए आगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून जानलेवा खतरनाक कोरोना वायरस से संक्रमित इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकैडमी के तीन ट्रेनी आईएफ़एस ने पहले तो कोरोना से जंग लड़ी और स्वस्थ होकर एकेडमी लौटे और अब सभी आईएफएस अफसरों ने मिलकर इस महामारी से निपटने को लेकर अनूठी पहल की है । सभी ट्रेनी आईएफएस अफसरों ने न सिर्फ एकजुट होकर चार लाख का फण्ड इकट्ठा किया है वरन अपने स्तर से जमा किए गए पैसे की मदद से कोरोना पीड़ितों और संदिग्धों भोजन, मास्क व सैनिटाइजर मुहैया कराने की पहल शुरू कर दी है। एकेडमी के एडिशनल डायरेक्टर एसके अवस्थी ने बताया कि सभी ट्रेबी आईएफएस अफसरों ने मिलकर चार लाख का फण्ड जुटाया हैं और फिलहाल दो संस्थाओं अपने सपने और उत्कर्ष फाउंडेशन की मदद कोरोना वायरस से उपजे हालात के पीड़ितों को भोजन , मास्क, सैनिटाइजर मुहैया करा रहे हैं । नाम ना छापने की शर्त पर कई आईएफ़एस अफसरों ने कहा कि देश दुनिया जिस दौर से गुजर रही है ऐसे में हम सबको मिलजुल कर काम करना होगा तभी इस खतरनाक कोरोना वायरस से जंग जीती जा सकती है । बता दें कि स्पेन गए आईएफएस अफसरों में तीन ट्रेनी अफसरों को कोरोना वायरस का संक्रमण हो गया था जिनका दून अस्पताल में इलाज कराया जा रहा ह सुकून देने वाली बात यह है कि एक ट्रेनी आईएफ़एस अफसर इलाज कराकर स्वस्थ होकर भी लौट आया है जबकि बाकी दो एक-दो दिन में एकेडमी लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।