{"_id":"6900a4ce71e138ffde0c7a65","slug":"former-mp-brijbhushan-sharan-singh-reached-haridwar-met-jagatguru-shankaracharya-swami-rajrajeshwarashram-2025-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: पूर्व सांसद बृजभूषण पहुंचे हरिद्वार, जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: पूर्व सांसद बृजभूषण पहुंचे हरिद्वार, जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले
Tue, 28 Oct 2025 05:03 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 28 Oct 2025 05:03 PM IST
सार
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज को उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित होने वाले सनातन धर्म सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया।
विज्ञापन
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे हरिद्वार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विस्तार
भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मंगलवार को जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात की। उन्होंने जगतगुरु से तमाम विषयों पर चिंतन किया। इसके साथ ही नवंबर में उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद के नंदिनी नगर में आयोजित होने वाले सनातन धर्म सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि एबीसीडी न जानने वाले भी सनातन पर सवाल उठाते हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड: एसआईआर के दूसरे चरण में प्रदेश का नाम शामिल नहीं, चुनाव आयोग ने 12 राज्यों को अभियान में लिया
विज्ञापन
सनातन के खिलाफ कहीं ना कहीं समय-समय पर कुचक्र रचा जा रहा है। ऐसे में साकेत के ही नंदिनी नगर में देश भर के संत महात्मा आचार्य एकत्र होकर मंथन करेंगे चिंतन करेंगे। इसमें निकलकर आने वाले परिणाम पर वृहद रूप से कार्य किया जाएगा। जगतगुरु का उन्होंने आशीर्वाद लिया और आयोजन में शामिल होने का अनुरोध किया ।
विज्ञापन