{"_id":"69002c1002074af08800419c","slug":"election-commission-uttarakhand-is-not-included-in-second-phase-of-the-special-intensive-revision-sir-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: एसआईआर के दूसरे चरण में प्रदेश का नाम शामिल नहीं, चुनाव आयोग ने 12 राज्यों को अभियान में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: एसआईआर के दूसरे चरण में प्रदेश का नाम शामिल नहीं, चुनाव आयोग ने 12 राज्यों को अभियान में लिया
Tue, 28 Oct 2025 11:42 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:42 AM IST
सार
देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ने 12 राज्यों में दूसरे चरण में एसआईआर की घोषणा की। उत्तराखंड का नाम इसमें शामिल नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण में उत्तराखंड का नाम शामिल नहीं है। चुनाव आयोग ने सोमवार को यूपी समेत 12 राज्यों को एसआईआर अभियान में शामिल किया है। उत्तराखंड में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से एसआईआर की तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2003 की मतदाता सूची भी जारी की जा चुकी है, जिसके आधार पर मतदाताओं का सत्यापन होगा। सोमवार को देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ने 12 राज्यों में दूसरे चरण में एसआईआर की घोषणा की। माना जा रहा है कि अगले साल अप्रैल में हिमाचल व अन्य राज्यों के साथ उत्तराखंड में भी विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: विधानसभा के इतिहास में दूसरी बार विशेष सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण, 3 नवंबर को मुर्मू का संबोधन
विज्ञापन
इसके लिए सभी मतदाताओं को फॉर्म मिलेगा, जिसे भरकर बीएलओ को देना होगा। जो लोग फॉर्म भरकर जमा नहीं कराएंगे, उन्हें नोटिस भी जारी होंगे। नोटिस पर एसडीएम के स्तर से सुनवाई का मौका दिया जाएगा। इसके बाद उनका वोट निरस्त हो सकता है। हालांकि उत्तराखंड के परिपेक्ष्य में जब चुनाव आयोग घोषणा करेगा, उसी हिसाब से काम होगा।