{"_id":"661da7c3779257b53e098216","slug":"former-ips-accused-wife-and-sons-of-harassment-dehradun-news-c-5-1-drn1046-392119-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पूर्व आईपीएस ने पत्नी और बेटों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पूर्व आईपीएस ने पत्नी और बेटों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन
पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त व वरिष्ठ नागरिक सुधीर अवस्थी ने उनकी पत्नी और बेटे पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनकी पत्नी और बेटे मकान हड़पने के लिए उन्हें घर से बेदखल कर प्रताड़ित कर रहे हैं।
सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक सुधीर अवस्थी ने अपनी व्यथा बताने के लिए प्रेसवार्ता की। बताया कि उन्होंने काफी समय पहले एक प्लॉट अपनी पत्नी के नाम से खरीदा था। इसके बाद अब उस जमीन की कीमत में काफी वृद्धि हो चुकी है। इससे उनकी पत्नी, और बेटे-बहू के मन में लालच आ गया। इसके बाद वह पीड़ित को कमजोर समझते हुए मकान हड़पने के उद्देश्य से प्रताड़ित करने लगे और घरेलू हिंसा के झूठे आरोप लगाए। इसे लेकर उन्होंने कई बार पुलिस अधिकारियों से शिकायत की।
आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने उनकी शिकायत पर न तो कोई सहायता की, न ही आरोपियों पर कोई कार्रवाई की। कहा कि वरिष्ठ नागरिक अधिनियम के तहत भी उन्होंने कई बार शिकायत की। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उन्हें आरोपियों के उत्पीड़न से मुक्त कराकर सुरक्षा प्रदान की जाए।