फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former Indian cricketer Wasim Jaffer will be New Coach of Uttarakhand senior cricket team in BCCI domestic season

उत्तराखंड सीनियर क्रिकेट टीम के कोच होंगे पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर, बीसीसीआई घरेलू सत्र में संभालेंगे कमान

Mon, 22 Jun 2020 06:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Jun 2020 06:05 PM IST
सार

  • सीएयू की स्पोर्ट स्टाफ सेलेक्शन कमेटी ने वसीम जाफर के नाम पर लगाई मुहर, 31 टेस्ट व 2 वनडे मैच खेल चुके हैं वसीम जाफर
  • अगले बीसीसीआई घरेलू सीजन में वसीम संभालेंगे सीनियर टीम के कोच की जिम्मेदारी, टीम को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
Former Indian cricketer Wasim Jaffer will be New Coach of Uttarakhand senior cricket team in BCCI domestic season
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड सीनियर क्रिकेट टीम के अगले कोच पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर होंगे। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने पुरुष सीनियर टीम के कोच के रूप में वसीम जाफर का नाम फाइनल कर दिया है। अब वसीम आगामी बीसीसीआई घरेलू सीजन में उत्तराखंड टीम के साथ बतौर कोच हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन


सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि बीसीसीआई के निर्देश पर सभी राज्य क्रिकेट संघों ने आगामी घरेलू सत्र के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में सीएयू ने सबसे पहले पुरुष व महिला वर्ग की टीमों के कोच का चयन किया है, ताकि टीमों की तैयारी प्रभावित न हो। महिम ने बताया कि पुरुष सीनियर टीम में वसीम जाफर के रूप में बड़ा नाम टीम के साथ जुड़ने जा रहा है।
विज्ञापन



वसीम के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अनुभव का टीम को भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा महिला सीनियर टीम का कोच संजय कुमार पांडे को चुना गया। अन्य दो टीमों के लिए फिजियो व ट्रेनर का चयन भी किया। चयन समिति में सीएयू अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, सचिव महिम वर्मा, प्लेयर्स एसोसिएशन प्रतिनिधि (पुरुष) ज्ञानेंद्र पांडे व निष्ठा फारसी (महिला) उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसीम जाफर के करियर पर नजर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर 31 अंतरराष्ट्रीय टेस्ट व दो वनडे मैच खेल चुके हैं। वसीम रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। रणजी ट्रॉफी में वसीम के नाम सर्वाधिक मैच खेलने का भी रिकॉर्ड है। मार्च 2020 में वसीम ने क्रिकेट से सन्यास लिया। वसीम ने 256 फर्स्ट क्लास मैचों में 50.95 की औसत से 19211 रन बनाए हैं।

इनका हुआ चयन

उत्तराखंड सीनियर पुरुष टीम
हेड कोच: वसीम जाफर

सीनियर महिला टीम
हेड कोच : संजय कुमार पांडे

सीनियर महिला व अंडर-23 टीम 
फिजियो : मीनाक्षी नेगी

सीनियर महिला टीम
ट्रेनर : अपूर्वा

अंडर-19 व अंडर-16 महिला टीम
हेड कोच : अनाघा देशपांडे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed