{"_id":"64b8466de7f3af7f66080258","slug":"former-ias-ram-vilas-will-also-be-prosecuted-for-money-laundering-dehradun-news-c-5-drn1037-204221-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: पूर्व आईएएस रामविलास पर मनी लॉन्ड्रिंग में भी चलेगा मुकदमा, लगे हैं भ्रष्टाचार के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: पूर्व आईएएस रामविलास पर मनी लॉन्ड्रिंग में भी चलेगा मुकदमा, लगे हैं भ्रष्टाचार के आरोप
Thu, 20 Jul 2023 02:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 02:49 PM IST
सार
रामविलास यादव को पिछले साल जून में विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। यादव पर आरोप था कि उन्होंने तीन साल की कमाई के सापेक्ष 2626 फीसदी अधिक संपत्तियां अर्जित की हैं।
विज्ञापन
पूर्व आईएएस रामविलास यादव
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
भ्रष्टाचार के आरोपी पूर्व आईएएस रामविलास यादव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग में भी कोर्ट में मुकदमा चलेगा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अभियोजन शिकायत का स्पेशल कोर्ट प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) ने संज्ञान लिया है। ईडी रामविलास यादव की 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियों को जब्त कर चुकी है। इस मामले में फिलहाल जांच की जा रही है। जल्द ही ईडी कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर देगी।
विज्ञापन
रामविलास यादव को पिछले साल जून में विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। यादव पर आरोप था कि उन्होंने तीन साल की कमाई के सापेक्ष 2626 फीसदी अधिक संपत्तियां अर्जित की हैं। इसके बाद से वह जेल में ही बंद है। मई में ईडी ने भी रामविलास यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसी दौरान उसे गिरफ्तार किया गया और चार दिन की कस्टडी रिमांड में लेकर पूछताछ की गई। ईडी ने भी पीएमएलए एक्ट के तहत कार्रवाई की और उसकी 20 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
Dehradun News: पछवादून में 110 बीघा में हुई अवैध प्लाटिंग, MDDA ने किया ध्वस्त
विज्ञापन
इसे लेकर ईडी ने स्पेशल कोर्ट पीएमएलए में प्रॉसिक्यूशन कंप्लेशन यानी अभियोजन शिकायत दाखिल की थी। बुधवार को स्पेशल कोर्ट ने इसका संज्ञान ले लिया। अब ईडी जल्द रामविलास यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी। इसे बाद उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा चलाया जाएगा। बता दें कि यादव के खिलाफ विजिलेंस पिछले साल ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।