फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former District Panchayat President Ramsharan Nautiyal

विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर : नौटियाल

Thu, 02 Nov 2023 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Former District Panchayat President Ramsharan Nautiyal
Iबेशकीमती पेड़ों को साफ करने में कुछ लोगों का हाथI
विज्ञापन




वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल ने कहा कि क्षेत्र में हर सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। भष्ट्राचार को समाप्त करने के लिए सभी को कमर कसनी होगी।



साहिया भाजपा मंडल कार्यालय में आयोजित बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में सरकारी विभागों में काम बाद में होता है, पहले कमीशन मांगी जाती है। कमीशन लेकर काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि कालसी और चकराता ब्लॉक में कुछ लोग गलत कार्य कर रहे हैं। जंगलों से बेशकीमती पेड़ों को साफ करने में इन लोगों का ही हाथ है। कहा कि ऐसे लोगों की धरपकड़ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जौनसार बावर क्षेत्र को विकसित करने के लिए चकराता में नई टाउनशिप बनाना बहुत जरूरी है। नई टाउनशिप का लाभ क्षेत्र के विकास और रोजगार के रूप में लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन


इससे पूर्व साहिया गो सेवा समिति के पदाधिकारियों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष से गो सेवा के लिए सहयोग की मांग भी की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रवीन चौहान, जिला एसटी मोर्चा अध्यक्ष संजय दत्त शर्मा, भीमदत्त वर्मा, मोहन लाल शर्मा, बलवीर सिंह राठौर, श्रीचंद शर्मा, बिरेंद्र लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed