फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Former District Panchayat President Mohan Singh Mehra expelled from Congress

अल्मोड़ा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा कांग्रेस से निष्कासित, बीजेपी में हुए शामिल

Sat, 09 Nov 2019 08:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 09 Nov 2019 08:36 AM IST
सार

  • सात नवंबर को ही भाजपा में हुए थे शामिल
     

विज्ञापन
Former District Panchayat President Mohan Singh Mehra expelled from Congress

विस्तार

पंचायत चुनाव में जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष और छह ब्लाक प्रमुख पदों पर मिली जीत पर कांग्रेस ने प्रसन्नता जताई है। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों, और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है।

विज्ञापन


वहीं हरिद्वार को छोड़ राज्य के शेष 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण और पंचायत की पहली बैठक की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। ग्राम पंचायतों में 27 नवंबर, क्षेत्र पंचायतों में 29 नवंबर और जिला पंचायतों में एक दिसंबर को नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण के अगले दिन सभी पंचायतों में पहली बैठकें होंगी और इसी दिन से उनका पांच साल का कार्यकाल शुरू होगा।
विज्ञापन

 

11 ब्लाक प्रमुख सीटों में से कांग्रेस ने छह सीटों पर परचम लहराया


कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने बताया कि जिले की 11 ब्लाक प्रमुख सीटों में से कांग्रेस ने छह सीटों पर परचम लहराया है और जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट भी कांग्रेस ने जीती है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस में पार्टी विरोधी कार्य करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है और पार्टी विरोधी कार्य करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मेहरा को लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों और गत दिवस भाजपा में शामिल हो जाने के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है, जबकि यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मेहरा के निष्कासन की कार्रवाई पूर्व में की जा चुकी है।


उन्होंने सभी नगर अध्यक्षों, ब्लाक संगठन इकाइयों के अध्यक्षों से पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले और पार्टी विरोधी कार्य करने वालों की सूची संस्तुति सहित शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि पार्टी विरोधी काम करने वाले लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर उनके निष्कासन की कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed