फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   former cricketer madan lal in uttarakhand super league inauguration

उत्तराखंड को जल्द मिले बोर्ड की मान्यता: पूर्व क्रिकेटर मदनलाल

Mon, 05 Sep 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 05 Sep 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
former cricketer madan lal in uttarakhand super league inauguration
बीसीसीआई स्पॉन्सर से जुड़ा सदस्य

1983 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य मदनलाल ने कहा कि जस्टिस लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने में बीसीसीआई को परेशानी नहीं आनी चाहिए।

विज्ञापन


यह सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है और आज नहीं तो कल इसे इसे लागू करना ही पड़ेगा। समिति की सिफारिशों से क्रिकेट में और पारदर्शिता आएगी। उन्होंने उत्तराखंड की सदस्यता का पक्ष लेते हुए कहा कि प्रदेश को बीसीसीआई की मान्यता मिलने में अब और देरी नहीं होनी चाहिए। मान्यता मिलने से यहां के युवाओं को बेहतर प्लेटफार्म मिलेगा।
विज्ञापन


रविवार को उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के द्वितीय संस्करण का उद्घाटन करने दून आए मदनलाल ने क्रिकेट और इसकी बेहतरी के लिए काफी कुछ कहा। इससे पहले उन्होंने माजरा स्थित आर्यन क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ किया। यहां अनुभव साझा करते हुए मदनलाल ने कहा कि टेस्ट मैच इज ऑलवेज बेस्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छा क्रिकेटर बनने के लिए टेस्ट मैच खेलना बहुत जरूरी है। यही वजह है कि टी-20 फार्मेट आने के बावजूद टेस्ट क्रिकेट की अहमियत बरकरार है। क्रिकेट की गहराई सीखने के लिए युवा खिलाड़ियों को टेस्ट खेलना चाहिए।

मदनलाल ने टी-20 क्रिकेट को भी अच्छा बताते हुए कहा कि आईपीएल ने कई प्रतिभाशाली क्रिकेटर दिए हैं। यह ऐसा प्लेटफार्म है जहां से लगातार युवा खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिल रहा है।


उन्होंने कहा कि जिन राज्यों को बोर्ड से मान्यता नहीं मिली है उनके लिए बीसीसीआई सकारात्मक पहल कर रहा है। बोर्ड इन्हें जल्द से जल्द मान्यता देने को तैयार है, ताकि युवा क्रिकेटरों का भविष्य खराब न हो। मौके पर राकेश धूलिया, पवन लाल, अनिल डोभाल, सीके ध्यानी, बलोनी स्कूल के फाउंडर जेपी बलोनी, एसपी नौटियाल, रोहित मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed