फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dispute between daughters of former colonel over property Uttarakhand news in hindi

Dehradun News: संपत्ति को लेकर छिड़ा पूर्व कर्नल की बेटियों में विवाद, कहा- मां को बहला फुसलाकर किया गया कब्जा

Sat, 08 Oct 2022 05:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 08 Oct 2022 05:36 PM IST
सार

पूर्व कर्नल की बेटी सोनिया ने बहनों और बहनोई पर अपने पिता की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया। कर्नल एसएन बख्सी का देहांत 24 जनवरी 2021 को हो गया था। उनकी मृत्यु के बाद उनकी बहन संगीता शर्मा, उनके पति रवि शर्मा और तीसरी बहन सपना ने उनकी मां सरोज बख्शी को बहला फुसलाकर अपने साथ शामिल कर दिया।

विज्ञापन
Dispute between daughters of former colonel over property Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

पूर्व कर्नल की बेटी ने बहनों और बहनोई पर अपने पिता की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी मुकेश त्यागी ने बताया कि सोनिया बख्शी निवासी सेक्टर 90 गुरुग्राम हरियाणा ने शिकायत की थी।

विज्ञापन


बताया कि उनके पिता कर्नल एसएन बख्सी का देहांत 24 जनवरी 2021 को हो गया था। उनकी मृत्यु के बाद उनकी बहन संगीता शर्मा, उनके पति रवि शर्मा और तीसरी बहन सपना ने उनकी मां सरोज बख्शी को बहला फुसलाकर अपने साथ शामिल कर दिया और उनके पिता की छोड़ी हुई संपत्ति बैंक बैंलेंस, जमीन व अन्य संपत्ति पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए समिति को मिले एक लाख से अधिक सुझाव, 15 दिन का समय और बढ़ाया
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पिता ने मृत्यु से पहले एक पंजीकृत वसीयत बनवाई थी, जिसमें उन्होंने पूरी संपत्ति का अधिकार उनकी मां सरोज बख्शी को दिया था। उनकी मां गंभीर बीमारियों से जूझ रही है, जिसका फायदा उठाते हुए दोनों बहनों ने संपत्ति पर कब्जा कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed