{"_id":"6291f5f713dd9e2bb364632b","slug":"former-chairman-of-shia-waqf-board-up-jitendra-narayan-singh-tyagi-will-donate-his-property-before-retirement","type":"story","status":"publish","title_hn":"सन्यास से पहले संपत्ति दान: शिया वक्फ बोर्ड यूपी के पूर्व चेयरमैन का बड़ा फैसला, तीन दिन लखनऊ में रहकर करेंगे ब्योरा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सन्यास से पहले संपत्ति दान: शिया वक्फ बोर्ड यूपी के पूर्व चेयरमैन का बड़ा फैसला, तीन दिन लखनऊ में रहकर करेंगे ब्योरा तैयार
Sat, 28 May 2022 03:51 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 28 May 2022 03:51 PM IST
सार
धर्मसंसद में अमर्यादित भाषण के मामले में जेल भेजे गए जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी सुप्रीम कोर्ट से अंतरित जमानत मिलने के बाद अब संन्यास लेने की तैयारियों में जुटे हैं।संन्यास लेने से पहले अब शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने उन्हें परिजनों से मुलाकात करने के लिए लखनऊ भेजा है।
विज्ञापन
जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने वाले शिया वक्फ बोर्ड यूपी के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी संन्यास लेने से पहले अपनी संपत्ति परिजनों एवं साधु-संतों को दान करने की तैयारी में हैं। वह परिवार से मिलने के लिए लखनऊ गए हैं।
विज्ञापन
वह वहां पर अपनी संपत्ति का ब्योरा भी तैयार करेंगे। उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में 17 से 19 नवंबर तक हुई धर्मसंसद में अमर्यादित भाषण के मामले में जेल भेजे गए जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी सुप्रीम कोर्ट से अंतरित जमानत मिलने के बाद अब संन्यास लेने की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...AIIMS Rishikesh: एमबीबीएस के छात्र ने छठवीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
संन्यास को लेकर वह कई संतों से भी मुलाकात कर चुके हैं। संन्यास लेने से पहले अब शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने उन्हें परिजनों से मुलाकात करने के लिए लखनऊ भेजा है। बताया जाता है कि जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी आगामी दो से तीन दिनों तक लखनऊ में ही रहेंगे।