फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Formation of migrant cell in Garhwal range office

Dehradun News: गढ़वाल रेंज कार्यालय में प्रवासी सेल का गठन

Wed, 25 Dec 2024 09:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 09:23 PM IST
विज्ञापन
Formation of migrant cell in Garhwal range office
Iमोबाइल नंबर जारी, एक इंस्पेक्टर और चार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
विज्ञापन

I

Iप्रवासियों के परिवारों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए गढ़वाल रेंज कार्यालय में एक प्रवासी सेल का गठन किया गया है। इसके लिए एक मोबाइल नंबर भी जारी कर दिया गया है। इस सेल में एक महिला इंस्पेक्टर और चार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। यहां आने वाली शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। साथ ही हर एक जिले में इसकी मासिक समीक्षा भी की जाएगी।I
Iआईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि रेंज के सभी जिलों के बहुत से लोग देश-विदेश में रहकर अपना काम कर रहे हैं। इनमें से बहुत से लोगों का परिवार मूल निवास स्थान पर ही रहता है। ऐसे में उन्हें कोई भी समस्या होती है तो कई बार उन्हें समय पर मदद नहीं पहुंच पाती है। इसी के हल के लिए यहां एक प्रवासी सेल का गठन किया गया है। इसकी इंचार्ज इंस्पेक्टर नीलम रावत होंगी। इसमें एक महिला कांस्टेबल और दो पुरुष कांस्टेबल तैनात रहेंगे। इसके अलावा एक कांस्टेबल रेंज कंट्रोल रूम में तैनात रहेगा। इस सेल का मोबाइल नंबर 7302110210 जारी किया गया है। इस पर 24 घंटे व्हाट्सएप की सुविधा भी उपलब्ध होगी।I
विज्ञापन

Iप्रवासी हेल्पलाइन सेल में दूरस्थ स्थानों पर निवास करने वाले प्रवासियों के परिजनों की सुरक्षा, किसी आपात स्थित में तत्काल मदद की सूचनाओं को एकत्र किया जाएगा। इसके बाद इन्हें रजिस्टर में निर्धारित प्रारूप में दर्ज किया जाएगा। इसके पर्यवेक्षण के लिए एक क्षेत्राधिकारी भी नियुक्त किया गया है। विभिन्न विभागों से समन्वय भी स्थापित किया जाएगा। ताकि, इन विभागों से भी आसानी से मदद पहुंच सके। सभी जिला पुलिस प्रभारियों को इस सेल का प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन  करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed