फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Forestry Day 2021: In 25 years Uttarakhand this mixed forest has never caught fire

विश्व वानिकी दिवस: 25 सालों में उत्तराखंड के इस मिश्रित वन में कभी नहीं लगी आग

Sun, 21 Mar 2021 02:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, गोपेश्वर
प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 21 Mar 2021 02:19 PM IST
विज्ञापन
Forestry Day 2021: In 25 years Uttarakhand this mixed forest has never caught fire
उर्गम घाटी के ग्रामीणों का वन संपदा से बेहद लगाव - फोटो : अमर उजाला

चमोली जिले के उर्गम घाटी के ग्रामीणों का वन संपदा से बेहद लगाव है। ग्रामीणों की ओर से वर्ष 1996 में तैयार किया गया मिश्रित वन आज घाटी में हरियाली बिखेर रहा है। महिलाएं मिश्रित वन के एक-एक पौधे की देखभाल अपने बच्चों की तरह करतीं हैं। यही वजह है कि इन 25 सालों में कभी भी इस मिश्रित वन में वनाग्नि की घटना नहीं हुई। 

विज्ञापन


विश्व वानिकी दिवस: वनों की सेहत की भी करनी होगी चिंता, उत्तराखंड में वनों पर बढ़ रहा दबाव
विज्ञापन


स्वयंसेवी संस्था जनदेश के नेतृत्व में वर्ष 1996 में ग्राम पंचायत पिलखी, भेंटा, अरोसी, देवग्राम और गीरा-बांसा गांव के ग्रामीणों ने क्षेत्र की बंजर भूमि पर मिश्रित वन तैयार किया। वन में संरक्षित प्रजाति के बांज, बुरांश, खड़ीक, देवदार, पय्यां, मणिपुरी बांज, मोरु, पांगर, तिमला आदि पौधे रोपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्रित वन खड़ा करने में क्षेत्र की महिला मंगल दल की महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। महिलाएं श्रमदान कर पेड़-पौधों के लिए पानी और गोबर की व्यवस्था करतीं हैं, जबकि युवक मंगल दल के युवा हर वर्ष पौधरोपण करते हैं। महिलाएं मवेशियों के लिए इसी वन से चारापत्ती की व्यवस्था करतीं हैं।


जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी बताते हैं कि मिश्रित वन में सैकड़ों पेड़ लहलहा रहे हैं। इससे पर्यावरण की शुद्धता के साथ ही पेयजल स्रोत रिचार्ज हो रहे हैं। उर्गम घाटी खूबसूरत पर्यटन स्थल भी है। यहां वर्षभर पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है। ग्रामीण पर्यटकों से उनके नाम से एक-एक पौधा रोपने का आह्वान करते हैं।  

गौरा देवी के नाम पर तैयार किया वन 

उर्गम घाटी में ही भेंटा गांव के ग्रामीणों ने चिपको नेत्री गौरा देवी के नाम से वन तैयार किया है। मनरेगा के सहयोग से ग्रामीणों ने वर्ष 2015-16 में वन तैयार किया था। इस वन में लगभग 1000 पौधे हैं, जो मिश्रित प्रजाति के हैं। प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को इस मिश्रित वन में बाल पंचायतें आयोजित की जाती हैं, जिसमें बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण की महत्ता के बारे में बताया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed