{"_id":"67b0ad4d110245b51b092859","slug":"forest-workers-staged-a-sit-in-protest-in-kalsi-and-chakrata-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-118712-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कालसी व चकराता में वनकर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कालसी व चकराता में वनकर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- वन बीट कर्मचारी अधिकारी संघ का कार्य बहिष्कार जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कालसी/चकराता। अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे दैनिक वनकर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने कालसी वन प्रभागीय कार्यालय पर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। उधर कालसी व चकराता वन प्रभागीय कार्यालयों पर चल रहा वन बीट कर्मचारी अधिकारी संघ का धरना भी तीसरे दिन जारी रहा। कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन कर रहे हैं।
कालसी वन प्रभागीय कार्यालय पर धरने पर बैठे दैनिक वनकर्मियों को संबोधित करते हुए कर्मचारी राजू थापा ने कहा कि बकाया वेतन भुगतान को लेकर अधिकारी कोई फैसला नहीं ले रहे हैं। जो की अत्यंत चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि बीर सिंह नामक एक दैनिक कर्मचारी दो माह से गंभीर रूप से बीमार हैं, और वह देहरादून स्थित अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। उन्होंने कहा कि बीर सिंह की तबीयत अभी भी काफी गंभीर बनी हुई है और वह ऑक्सीजन सिलिंडर पर चल रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को उनकी स्थिति के बारे में बताया गया है। बावजूद इसके उनका वेतन भी जारी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का शोषण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष बबलू दास, उपाध्यक्ष गंभीर दास, सचिव दीपक असवाल, कमला देवी, केसर नेगी, पद्मा देवी, रेणु देवी, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
उधर, कालसी व चकराता वन प्रभागीय कार्यालयों पर चल रहा वन बीट कर्मचारी अधिकारी संघ का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर कार्यालयों पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर बैठेने वालाें में राहुल चौहान, अजय भेटवाल, रिंकू शर्मा, हरक बहादुर थापा, राजू भारती, केसरी चंद, विपुल, अरविंद, विपिन चौहान, दीपा, सुषमा, केसर सिंह आदि उपस्थित रहे।