{"_id":"6324a4045de97e61277e0f70","slug":"forest-inspector-recruitment-scam-case-transferred-to-raipur-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Forest Inspector Recruitment Scam: रायपुर थाने में ट्रांसफर हुआ मुकदमा, हो चुकी दो गिरफ्तारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Forest Inspector Recruitment Scam: रायपुर थाने में ट्रांसफर हुआ मुकदमा, हो चुकी दो गिरफ्तारियां
Fri, 16 Sep 2022 10:00 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 16 Sep 2022 10:00 PM IST
सार
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि वन दरोगा के 316 पदों पर भर्ती परीक्षा 16 से 25 सितंबर 2021 के बीच 18 शिफ्टों में ऑनलाइन हुई थी।
विज्ञापन
फाइलें
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में वन दरोगा भर्ती घपले में दर्ज मुकदमे को रायपुर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है। छह लोगों के खिलाफ यह मुकदमा साइबर थाने में चार सितंबर को दर्ज किया गया था। मैमर्स एनएसईआईटी लिमिटेड एजेंसी के माध्यम से यह परीक्षा कराई गई थी। इस कंपनी को व्यापम, मध्य प्रदेश ने बैन किया था। हरिद्वार के दो दलाल भी इस मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
VPDO Recruitment Scam: धूमाकोट का सरकारी शिक्षक गिरफ्तार, ओएमआर शीट में छेड़छाड़ करने का आरोप
विज्ञापन
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि वन दरोगा के 316 पदों पर भर्ती परीक्षा 16 से 25 सितंबर 2021 के बीच 18 शिफ्टों में ऑनलाइन हुई थी। जांच के बाद परीक्षा में अनियमितता और कुछ छात्रों के अनुचित साधनों के प्रयोग की पुष्टि हुई थी। इसके बाद साइबर थाने में आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसमें कुछ छात्रों को चिह्नित भी कर लिया गया है। इसमें शामिल कुछ नकल माफिया को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ के बाद इस परीक्षा को कराने वाली एजेंसी की संलिप्तता के साक्ष्य भी मिले थे।
ऐसे में अब धोखाधड़ी, आपराधिक और नकल अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं। इस मामले को साइबर थाने से रायपुर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है। मुकदमे की विवेचना भी एसटीएफ ही कर रही है।