फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest inspector arrested for taking Rs 15,000 bribe Uttarakhand News in hindi

Pauri Garhwal: 15 हजार रिश्वत लेता वन दरोगा गिरफ्तार, ग्रामीणों ने विभाग के टोल फ्री नंबर पर की थी शिकायत

Wed, 22 May 2024 04:15 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी गढ़वाल Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 22 May 2024 04:15 PM IST
सार

अनुदान के नाम पर 15 हजार रिश्वत लेता वन दरोगा रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।विजिलेंस ने पैठाणी बाजार से आरोपी को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Forest inspector arrested for taking Rs 15,000 bribe Uttarakhand News in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजिलेंस की टीम ने 15 हजार रिश्वत लेने के मामले में आरोपी वन दरोगा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वन दरोगा ने विभागीय योजनाओं में अनुदान देने के नाम पर ग्रामीण से रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत ग्रामीण ने विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 पर दर्ज कराई थी। मामला बीते मार्च का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चाकीसैंण सेक्शन के पाबौ रेंज के अंतर्गत वन पंचायत पाबौ में मार्च में एक सभा हुई थी। जिसमें वन पंचायत के तहत आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीणों को आर्थिकी मजबूत करने के लिए मुर्गी व बकरी पालन योजना की जानकारी दी गई थी। इस योजना के लिए कर्मचारियों ने ग्रामीणों को विभागीय अनुदान की जानकारी भी दी। इस योजना का लाभ लेने के लिए एक ग्रामीण ने वन विभाग से बकरी पालन के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन


रिपोर्ट के बाद नियमानुसार होगी कार्रवाई
आरोप है कि वन दरोगा हंसराज पंत ने ग्रामीण से अनुदान के लिए आवेदन फॉर्म की प्रक्रिया को लेकर सुविधा शुल्क देने की मांग की। ग्रामीण ने मामले की शिकायत विजिलेंस से की। विजिलेंस की ट्रैप टीम ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी वन दरोगा को पैठाणी बाजार से 15000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Hemkund Sahib Yatra:  राज्यपाल गुरमीत सिंह की मौजूदगी में श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना, 25 को खुलेंगे कपाट

डीएफओ सिविल एवं सोयम प्रदीप कुमार धौलाखंडी ने बताया ग्रीन इंडिया मिशन के तहत वन पंचायतों में ग्रामीणों के लिए मुर्गी व बकरी पालन की योजना है। अभी तक 106 लोगों को योजना का लाभ ले चुके हैं। सभी लाभार्थियों की 50-50 हजार की अनुदान राशि वन पंचायतों के सरपंचों के खातों में गई थी। यहां से यह राशि ग्रामीणों को आवंटित होती है। वन दरोगा हंसराज पंत के प्रकरण में रेंजर की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed