फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hemkund Sahib Yatra the first batch of devotees left for Hemkund in the presence of Governor Gurmeet Singh

Hemkund Sahib Yatra: राज्यपाल गुरमीत सिंह की मौजूदगी में श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना, 25 को खुलेंगे कपाट

Wed, 22 May 2024 04:25 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 22 May 2024 04:25 PM IST
सार

हेमकुंड की तीर्थयात्रा 25 मई से शुरू होगी। आज ऋषिकेश से श्रद्धालुओं का पहला जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा।

विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra the first batch of devotees left for Hemkund in the presence of Governor Gurmeet Singh
हेमकुंड के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगवाई में हेमकुंड के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने श्रद्धालुओं को रवाना किया। 25 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने हैं।

विज्ञापन


हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। गोविंदघाट, घांघरिया और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे की साज-सज्जा भी होने लगी है। गोविंदघाट गुरुद्वारे में इस वर्ष नए मॉडल का गेट स्थापित किया गया है। हेमकुंड की तीर्थयात्रा 25 मई से शुरू होगी। आज 22 मई को ऋषिकेश से श्रद्धालुओं का पहला जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा, यहां लोगों में बहुत उत्साह है। वाहेगुरु के नाम को लेकर लोगों में जो आस्था है उसे देखकर बहुत प्रसन्नता हो रही है। यह बहुत कठिन यात्रा है। मुझे बहुत खुशी है कि हम इस पल के साक्षी बने।

विज्ञापन


मंगलवार को एसडीएम जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने गुरुद्वारा प्रबंधन के साथ ही यात्रा से जुड़े अफसरों की बैठक ली। उन्होंने यात्रा शुरू होने से पूर्व यात्रा मार्ग पर पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और संचार सुविधा दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के लिए गरम पानी की व्यवस्था करने को कहा। एसडीएम ने यात्रा मार्ग पर चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों के संबंध में भी जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद लेने की तैयारी, यात्रा प्रबंधन के लिए प्राधिकरण बनाने पर मंथन

कहा, यात्रा के दौरान किसी भी तीर्थयात्री को परेशानी न हो, इसके लिए विभाग अपनी तैयारी पूरी रखें। इधर, गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया, गुरुद्वारों की साज-सज्जा का काम चल रहा है। हेमकुंड साहिब में बर्फ हटाने का काम भी लगभग पूरा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed