फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news : forest Gujjars won Corona battle due to solitude lifestyle

देहरादून : एकांत जीवनशैली, मजबूत शारीरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता के बूते वनगुर्जरों ने जीती कोरोना की जंग

Thu, 27 May 2021 11:46 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 27 May 2021 11:46 AM IST
सार

टाइगर रिजर्व के भीतर जितने भी वन गुर्जर परिवार हैं, उनमें कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया।

विज्ञापन
dehradun news : forest Gujjars won Corona battle due to solitude lifestyle
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना के चलते जहां लाखों लोग जिंदगी गंवा चुके हैं और लाखों देशभर के अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। वहीं, राजाजी टाइगर रिजर्व के साथ ही देहरादून वन प्रभाग के जंगलों में रहने वाले वन गुर्जरों ने यह बात साबित कर दी है कि एकांत जीवनशैली और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर कोरोना से जंग बखूबी जीती जा सकती है।

विज्ञापन


राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक डीके सिंह ने बताया कि टाइगर रिजर्व के भीतर जितने भी वन गुर्जर परिवार हैं, उनमें कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया। कमोवेश यही बात देहरादून वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी राजीव धीमान ने बताई। कहा कि वन गुर्जर जंगलों के बीच रहते हैं और उनका आबादी से जुड़े लोगों से मेलजोल कम ही रहा है। ऐसे में उनके संक्रमण की संभावनाएं भी कम रहीं।
विज्ञापन


वहीं, कोरोना संकट के इस दौर में वनगुर्जरों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए राजाजी टाइगर रिजर्व के साथ ही देहरादून वन प्रभाग के अधिकारियों द्वारा वन गुर्जरों को राशन के साथ ही जरूरी चीजें मुहैया कराई जा रही हैं। साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जा रहा है। वन गुर्जरों को इस बात की भी जानकारी दी जा रही है कि वे कोरोना संक्रमण से खुद को कैसे बचाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed