फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest Guard Recruitment: UKSSSC cancel the verification of certificates of nine candidates

Forest Guard Recruitment: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने रद्द किए नौ उम्मीदवारों के प्रमाणपत्रों का वेरिफिकेशन

Mon, 14 Nov 2022 10:21 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Nov 2022 10:21 PM IST
सार

नकल का मामला सामने आने के बाद 47 उम्मीदवारों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इसके बाद उम्मीदवार हाईकोर्ट चले गए थे। हाईकोर्ट से बरी होने के बाद नौ उम्मीदवारों को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रमाणपत्रों के वेरिफिकेशन के लिए बुला लिया था।

विज्ञापन
Forest Guard Recruitment: UKSSSC cancel the verification of certificates of nine candidates
यूकेएसएससी - फोटो : UKSSSC:

विस्तार

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में नकल के आरोप से बरी हुए नौ उम्मीदवारों के प्रमाणपत्रों का वेरिफिकेशन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने रद्द कर दिया है। यह वेरिफिकेशन मंगलवार को किया जाना था। दरअसल, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने नौ नवंबर को एक सूचना जारी की थी, जिसमें बताया गया था कि फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की परीक्षा पहले 16 फरवरी 2020 और फिर 14 फरवरी 2021 को हुई थी।

विज्ञापन


नकल का मामला सामने आने के बाद 47 उम्मीदवारों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इसके बाद उम्मीदवार हाईकोर्ट चले गए थे। हाईकोर्ट से बरी होने के बाद नौ उम्मीदवारों को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रमाणपत्रों के वेरिफिकेशन के लिए बुला लिया था।
विज्ञापन


उधर, इस प्रकरण की जांच दोबारा शुरू की गई है। लिहाजा, वेरिफिकेशन पर सवाल खड़े होने के बाद आयोग पीछे हट गया। सोमवार को आयोग के सचिव एसएस रावत ने एक आदेश जारी किया, जिसमें बताया गया कि अपरिहार्य कारणों से मंगलवार को होने वाला डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन रद्द कर दिया गया है। अब इसकी नई तिथि की सूचना बाद में प्रकाशित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करेगा आयोग

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि इस मामले में हाईकोर्ट ने एफआईआर रद्द कर दी थी। इसके बाद आयोग सुप्रीम कोर्ट गया था, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा था। अब आयोग सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में पुनर्विचार याचिका पर विचार कर रहा है। पुनर्विचार याचिका पर निर्णय आने के बाद वेरिफिकेशन पर आगे का फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed