फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest fire broke out at Eight places in Uttarakhand

उत्तराखंड: प्रदेश में 12 घंटे में आठ स्थानों पर जंगलों में भड़की आग, 214 हेक्टेयर जंगल जला

Mon, 04 Apr 2022 10:19 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 04 Apr 2022 10:19 AM IST
सार

गढ़वाल में आरक्षित वन क्षेत्र में आग की सात और कुमाऊं में कुल आठ घटनाओं में 4.75 हेक्टर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि इस फायर सीजन में वनाग्नि की अब तक 167 घटनाएं हो चुकी हैं। जबकि 214 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
Forest fire broke out at Eight places in Uttarakhand
उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में रविवार को 12 घंटे में आठ स्थानों पर जंगल में आग लगी। गढ़वाल में सात और कुमाऊं में एक जगह जंगल में आग लगी। इस दौरान करीब पौने पांच हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। जबकि दस हजार रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति का आकलन किया गया है। 

विज्ञापन


मुख्य वन संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा ने बताया कि रविवार को गढ़वाल में आरक्षित वन क्षेत्र में आग की सात और कुमाऊं में एक घटना सामने आई। कुल आठ घटनाओं में 4.75 हेक्टर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि इस फायर सीजन में वनाग्नि की अब तक 167 घटनाएं हो चुकी हैं। जबकि 214 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...ऋषिकेश : युवक ने मासूम बेटे के साथ गंगा में उतारी कार, डूबने की आशंका, तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल में आग की इन घटनाओं के बाद अब तक करीब छह लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। उन्होंने बताया कि जंगलों को आग से बचाए रखने में ग्रामीणों और राहगीरों की भूमिका अहम हैं। इस दौरान यदि किसी को भी जंगल में कहीं आग लगी दिखाई देती है, तो संबंधित रेंज कार्यालय, डीएफओ कार्यालय या आपदा कंट्रोल रूम को तत्काल इसकी सूचना दें। ताकि वक्त रहते जंगल की आग पर काबू पाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed