फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest fire 13 places in Uttarakhand, 14 hectares of forest area affected

बढ़ते तापमान के साथ बढ़ी आग की घटनाएं: उत्तराखंड में 13 जगह लगी जंगलों में आग, 14 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित

Sun, 10 Apr 2022 06:47 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 10 Apr 2022 06:47 PM IST
सार

प्रदेश में वनाग्नि की कुल 298 घटनाएं रिपोर्ट की जा चुकी हैं, जिसमें 355 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
Forest fire 13 places in Uttarakhand, 14 hectares of forest area affected
उत्तराखंड के चमोली देवाल के सरकोट के जंगलों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में बढ़ते तापमान के साथ लगातार जंगलों में आग की घटनाएं हो रही हैं। बीते 24 घंटे में गढ़वाल और कुमाऊं में 13 स्थानों पर जंगलों में आग की घटनाएं रिपोर्ट की गई हैं। मुख्य वन संरक्षक कार्यालय वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन कार्यालय की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शनिवार को गढ़वाल में आठ और कुमाऊं में पांच स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं।

विज्ञापन


दोनों ही रेंजों में आरक्षित वन क्षेत्रों में आग लगी। इसमें 14.18 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जबकि 35 हजार रुपये से अधिक के आर्थिक नुकसान का आकलन किया गया है। मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा ने बताया कि वनों की आग पर काबू पाने के लिए विभाग के स्तर से हर तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी वनाग्नि के प्रति सजग रहने की अपील की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...नींबू को लगी महंगाई की नजर: उत्तराखंड में आसमान चढ़ते दाम से ग्राहकों का जी खट्टा, जानकर चौंक जाएंगे इतने रुपये किलो बिक रहा
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्मा ने बताया कि अब प्रदेश में वनाग्नि की कुल 298 घटनाएं रिपोर्ट की जा चुकी हैं, जिसमें 355 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने वनाग्नि की किसी भी घटना के प्रकाश में आने पर तुरंत सूचना देनेे की लोगों से अपील की है। ताकि वक्त रहते वनाग्नि पर काबू पाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed