फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest Corporation intensifies preparations for mineral extraction Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand News: वन निगम ने खनिज निकासी के लिए तैयारियां की तेज, कई नदियों में जलस्तर है बढ़ा हुआ

Sat, 25 Oct 2025 05:52 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 25 Oct 2025 05:52 PM IST
सार

वन निगम का राजस्व बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि सही स्थिति भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान के मानसून के बाद खनिज आकलन सर्वे के बाद सामने आ सकेगी।

विज्ञापन
Forest Corporation intensifies preparations for mineral extraction Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वन निगम ने खनिज निकासी के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। जहां पर नदी का जलस्तर कम है, वहां पर खनिज निकासी शुरू भी हो गई है।  राज्य में वन निगम गौला, कोसी, शारदा, दाबका, नंधौर, जाखन-एक समेत 13 नदियों में खनिज निकासी का काम करता है।

विज्ञापन


पिछले सत्र में वन निगम ने 61 लाख घनमीटर से अधिक की खनिज निकासी की थी, इसके माध्यम से 196 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया था। इस मानसून में काफी बरसात हुई है, ऐसे में नदियों में खनिज अधिक आने और उसकी निकासी होने की भी एक संभावना है। वन निगम का राजस्व बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि सही स्थिति भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान के मानसून के बाद खनिज आकलन सर्वे के बाद सामने आ सकेगी।

विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Dehradun: बिल्ली के बच्चों के पीछे टूट गया दो भाइयों का परिवार, विवाद इतना बढ़ा कि मामला पुलिस थाने पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन

कई नदियों में जलस्तर बढ़ा हुआ 
वन निगम के आरएम (मुख्यालय) महेश आर्या ने बताया कि अभी गौला, नंधौर आदि नदियों में जलस्तर बढ़ा हुआ है। इस कारण खनन शुरू नहीं हो सका है।कहा कि खनिज निकासी के लिए खनन वाहनों के पंजीयन नवीनीकरण, नदियों में खनिज के आकलन का सर्वे शुरू किया गया है। जाखन-एक का भोगपुर गेट खोल दिया गया है। शनिवार को जाखन-2 का माजरी गेट खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed