फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Foreigner climbers dead bodies search on nanda devi peak team reach base camp today

नंदा देवी क्षेत्र में लापता पर्वतारोहियों का मामला, टीम आज पहुंचेगी बेस कैंप, शुरू होगा अभियान

Fri, 14 Jun 2019 12:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 14 Jun 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
Foreigner climbers dead bodies search on nanda devi peak team reach base camp today
प्रतीकात्मक

नंदा देवी चोटी में आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आए पर्वतारोहियों के शवों को निकालने के लिए आईटीबीपी का दल आज शाम तक नंदा देवी बेस कैंप पहुंच जाएगा और शवों को खोजने का काम शुरू करेंगे। 

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह आईटीबीपी के जवान पिथौरागढ़ स्थित 14वीं वाहिनी से मुनस्यारी के लिए रवाना हुए थे।  13 मई को मुनस्यारी से नंदादेवी ईस्ट के लिए रवाना हुए 13 सदस्यीय दल में से ब्रिटेन निवासी मार्टिन मोरिन, जोन चार्लिस मैकलर्न, रिचर्ड, रूपर्ट वेवैल, अमेरिका के एंथोनी सुडेकम, रोनाल्ड बीमेल, आस्ट्रेलिया की महिला पर्वतारोही रूथ मैकंस और इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन के जनसंपर्क अधिकारी चेतन पांडेय पर्वतारोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हो गए थे।

विज्ञापन

अभियान में 32 सदस्य शामिल

सर्च अभियान के दौरान बर्फ में पांच शव दिखाई दिए थे। जिस स्थान पर शव पड़े थे वहां खतरनाक दर्रे होने के कारण सेना के हेलीकॉप्टर से इन्हें निकालने का प्रयास सफल नहीं हो सका था।

 

पर्वतारोहियों के शवों को निकालने के लिए डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे, आईटीबीपी के उप महानिरीक्षक एपीएस निंबाडिया और एनडीआरएफ के अधिकारियों की बैठक में कार्ययोजना तैयार की गई। इसमें एक्सपर्ट पर्वतारोहियों को पैदल सर्च अभियान के लिए भेजने का निर्णय लिया गया। 25 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में 32 सदस्य शामिल हैं। इनमें आईटीबीपी के 18 जवान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed