{"_id":"5b3ba3424f1c1ba1468b46a5","slug":"foreign-maiden-arrested-with-two-human-smugglers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मानव तस्करों संग विदेशी युवती गिरफ्तार, देह व्यापार कराने के लिए बांग्लादेश से लाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मानव तस्करों संग विदेशी युवती गिरफ्तार, देह व्यापार कराने के लिए बांग्लादेश से लाई गई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Tue, 03 Jul 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
sex racket
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से मानव तस्करी करने वाली एक महिला और युवक को बांग्लादेशी युवती के साथ गिरफ्तार किया है। बांग्लादेशी युवती ने पुलिस को बताया कि पकड़ी गई महिला और युवक उसेदेह व्यापार के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने विदेशी महिला के खिलाफ फॉरनर एक्ट और तस्करों के खिलाफ मानव तस्करी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को मंगलवार सुबह क्षेत्र की एक महिला और पुरुष के साथ एक विदेशी युवती के दुर्गा मंदिर के पास घूमने की सूचना मिली। थाना प्रभारी जीबी जोशी ने विदेशी युवती सहित दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पूछताछ में विदेशी युवती (20) ने अपना नाम रिनि अख्तर पुत्री मोहम्मद अख्तर निवासी जिला फूलन, शहर बायरा बांग्लादेश बताया। उसने बताया कि ट्रांजिट कैंप निवासी ज्योति दास 25 जून को उसे बांग्लादेश बॉर्डर से अपने साथ लेकर आई और यहां पहुंचकर उसने उसे शक्तिफार्म निवासी मुकेश बाला को सौंप दिया।
विज्ञापन
मुकेश ने उससे विवाह करने की बात कही और उसे ट्रांजिट कैंप स्थित अपने किराए के घर पर ले आया। ज्योति उसे मसाज पार्लर में काम दिलाने की बात कहकर अपने साथ लाई, लेकिन यहां पहुंचने के बाद ज्योति ने उससे देह व्यापार के लिए लाए जाने की बात कही। उसने बताया कि मुकेश से मिलने के बाद उसे अंदेशा हुआ कि ज्योति ने उसे मुकेश को बेचा है। बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत में आने के आरोप में पुलिस ने रिनि के खिलाफ फॉरनर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, मानव तस्करी के आरोप में ज्योति और मुकेश के खिलाफ भी मानव तस्करी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों को कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
आईबी ने की पूछताछ
ट्रांजिट कैंप में पकड़े गए मानव तस्करी के मामले में इंटेलीजेंस विभाग ने भी विदेशी युवती सहित तस्करों से पूछताछ की। साथ ही पुलिस विभाग की विदेश शाखा भी रिनि के संबंध में विदेश मंत्रालय को सूचना देने की तैयारी कर रही है।
सिडकुल की कंपनी में सुपरवाइजर है मुकेश
विदेशी युवती की तस्करी के आरोप में फंसा मुकेश बाला सिडकुल की एक कंपनी में सुपरवाइजर है। पुलिस के अनुसार देह व्यापार के आरोप में मुकेश पहले भी जेल जा चुका है। साथ ही ज्योति भी पहले दिल्ली में देह व्यापार में लिप्त रह चुकी है।
मानव तस्करी की सूत्रधार है ज्योति
बांग्लादेशी युवती रिनि की तस्करी में पकड़ी गई ज्योति मानव तस्करी की सूत्रधार है। पुलिस के अनुसार शादी से पूर्व दिल्ली में रहने के दौरान ज्योति देह व्यापार के कारोबार में लिप्त रह चुकी है। कुछ समय पूर्व ट्रांजिट कैंप निवासी एक व्यक्ति से शादी करने के बाद उसने अपना नाम नजमा से ज्योति रख लिया। उसके हाथ पर आज भी उसका असली नाम नजमा गुदा हुआ है। बांग्लादेश में भी ज्योति के संपर्क में कुछ लोग हैं।
मुकेश और ज्योति के मोबाइल की होगी जांच
मानव तस्करी में पकड़े गए मुकेश और ज्योति के मोबाइलों की जांच के लिए पुलिस ने उन्हें कब्जे में लिया है। पुलिस को अंदेशा है कि मोबाइलों की जांच से मानव तस्करी में लिप्त और लोगों की जानकारी भी मिल सकती है। ज्योति ने भी पुलिस को कुछ महिला और पुरुषों के नंबर उपलब्ध कराए हैं।