फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   For police training, a training directorate will be

Dehradun News: पुलिस प्रशिक्षण के लिए बनेगा प्रशिक्षण निदेशालय

Wed, 03 Jan 2024 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
For police training, a training directorate will be
I
विज्ञापन

I

I- प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार भी मिलेंगे निदेशालय को
I

I
I

I- डीजीपी अभिनव कुमार ने प्रशिक्षण अनुभाग के कार्यों की समीक्षा कीI



प्रदेश में अब पुलिस प्रशिक्षण के लिए यातायात निदेशालय की तर्ज पर प्रशिक्षण निदेशालय बनाया जाएगा। इस निदेशालय को प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार दिए जाएंगे। इसके साथ ही सीमावर्ती राज्यों में प्रशिक्षण संस्थानों की जनशक्ति और प्रशिक्षण मॉड्यूल आदि का अवलोकन भी किया जाएगा।



डीजीपी अभिनव कुमार ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में प्रशिक्षण अनुभाग के कार्यों की समीक्षा की। इसमें डीआईजी प्रशिक्षण बरिंदरजीत सिंह ने पुलिस प्रशिक्षण की संस्थाओं की जनशक्ति, आधारभूत संरचना और चुनौतियों व भविष्य की कार्य योजना पर प्रस्तुतिकरण दिया। एडीजी प्रशासन ने सीमावर्ती प्रदेशों के प्रशिक्षण संस्थानों की जनशक्ति और प्रशिक्षण मॉड्यूल आदि का अवलोकन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीजीपी ने कहा कि यातायात निदेशालय की तरह प्रदेश में प्रशिक्षण को मजबूत करने के लिए निदेशालय बनाने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही यह अस्तित्व में आ जाएगा। इसके लिए उन्होंने तत्काल प्रभाव से प्रशिक्षण नीति बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पद के अनुसार भूमिका आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन








Iट्रेनिंग के लिए मास्टर ट्रेनर किए जाएंगे तैयारI



डीजीपी ने कहा कि प्रशिक्षण को एचआरएमएस (ह्यूमन रिसॉर्स मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर) से लिंक किया जाए ताकि भविष्य में होने वाले प्रशिक्षणों की सही तरीके से कार्ययोजना तैयार की जा सके। उन्होंने आधुनिक चुनौतियों साइबर क्राइम, फॉरेंसिक साइंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी जैसे विषय में गहन प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर्स तैयार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। एसटीएफ, एससीआरबी व एसडीआरएफ आदि इकाइयों का प्रशिक्षण संस्था के रूप में बेहतर ढंग से उपयोग करने को भी डीजीपी ने कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed