{"_id":"65db91b4b97ff1530e033554","slug":"for-not-getting-the-verification-done-court-challan-of-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-358057-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सत्यापन न करने पर 54 लोगों के चालान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सत्यापन न करने पर 54 लोगों के चालान काटे
विज्ञापन
Iपुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, सत्यापन न कराने पर भविष्य में होगी कड़ी कार्रवाई: सीओI
कोतवाली, सहसपुर और त्यूणी थाना पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। सत्यापन न कराने पर 54 लोगों का 83 पुलिस एक्ट में 10-10 हजार का कोर्ट का चालान किया गया। भविष्य में सत्यापन न कराने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
रविवार को कोतवाली पुलिस ने डाकपत्थर, जीवनगढ़, बादी मोहल्ला और लाइन जीवनगढ़ में सत्यापन अभियान चलाया। सीओ भास्कर शाह के नेतृत्व में सुबह 7:30 बजे से शुरू हुआ अभियान दोपहर 12 बजे तक चला। सत्यापन के लिए चार टीमें गठित की गईं। 83 पुलिस एक्ट में 21 लोगों का 10-10 हजार का कोर्ट का चालान किया गया।
81 पुलिस एक्ट मेें 25 लोगों के नकद चालान किए गए। 12 संदिग्ध व्यक्तियों को चौकी लाकर पूछताछ की गई। उनका सत्यापन किया गया। सहसपुर थाना पुलिस ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश त्यागी के नेतृत्व में अभियान चलाया। 31 लोगों का 83 पुलिस एक्ट में 10-10 हजार का कोर्ट का चालान किया गया। 81 पुलिस एक्ट में 20 लोगों का नकद चालान किए गए। थाने लाकर 22 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
शंकरपुर, रामपुर, सहसपुर बाजार में सत्यापन अभियान चला। त्यूणी थाना पुलिस ने थाना प्रभारी आशीष रवियान के नेतृत्व में अभियान चलाया। 83 पुलिस एक्ट में दो और 81 पुलिस एक्ट में पांच लोगों के चालान किया गया। सीओ ने बताया कि सभी थाना चौकी प्रभारियों को समय समय पर सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। बिना सत्यापन किराएदारों को रखने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।