{"_id":"5e7e208d8ebc3e77505a460c","slug":"for-chartered-accountant-exam-cancelled-new-exam-date-released","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lockdown Uttarakhand: सीए की परीक्षाएं स्थगित, मई की जगह अब इस तारीख से होंगी शुरू...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown Uttarakhand: सीए की परीक्षाएं स्थगित, मई की जगह अब इस तारीख से होंगी शुरू...
Sat, 28 Mar 2020 02:14 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 28 Mar 2020 02:14 PM IST
सार
- मई के बजाय अब जून-जुलाई में होंगी परीक्षाएं
- आईसीएआई ने जारी किया नोटिफिकेशन
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विस्तार
देशभर में बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमण के कारण किए गए 21 दिन के लॉकडाउन के बीच द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने मई में होने वाली सीए की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। अब यह परीक्षाएं जून-जुलाई में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
आईसीएआई की परीक्षाएं दो मई से 18 मई के बीच होनी थी जो कि अब 19 जून से चार जुलाई के बीच कराई जाएंगी। इसके अलावा फाउंडेशन कोर्स के एग्जाम 27, 29 जून, एक जुलाई और तीन जुलाई को होंगे। पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स और फाइनल ग्रुप के एग्जाम 27 व 29 जून को होंगे। इसकी सूचना वेबसाइट पर भी जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
Trending Videos
हिंदी में भी पेपर लिखने का मौका
आईसीएआई ने सभी छात्रों को अंग्रेजी के अलावा हिंदी में भी पेपर लिखने का मौका दिया है। इसकी पूरी जानकारी आईसीएआई की वेबसाइट पर जारी की गई है। हालांकि कुछ पाठ्यक्रमों में केवल अंग्रेजी में ही जवाब लिखने का मौका है।
यहां करें चेक : icaiexam.icai.org
यहां करें चेक : icaiexam.icai.org