फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Food Safety Department team arrived after rats found in food at IIT Roorkee mess

Roorkee: आईआईटी की मेस के खाने में चूहा मिलने बाद पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम, लिए खाने के सैंपल

Fri, 18 Oct 2024 12:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Oct 2024 12:34 PM IST
सार

Roorkee News: गुरुवार को मैस में कढ़ाई और चावल व राशन में चूहे कूदते दिखे थे। यह सब देखने के बाद छात्रों ने मेस में हंगामा कर दिया।

विज्ञापन
Food Safety Department team arrived after rats found in food at IIT  Roorkee mess
आईआईटी रुड़की की मैस चूहे मिलने पर बाद पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी रुड़की की राधा कृष्ण मेस में चूहे निकलने के बाद आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जांच पड़ताल के लिए संस्थान पहुंची। टीम खाद्य सामग्री की जांच पड़ताल में जुटी है। टीम ने खाने के सैंपल लिए। टीम ने कहा कि आईआईटी विशेषज्ञों की मदद से चूहों को हटाने की योजना बनाई जाएगी। खास किस्म के चूहा ट्रेकर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि खाने और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए हैं। संस्थान को चूहों से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि, गुरुवार को मैस में कढ़ाई और चावल व राशन में चूहे कूदते दिखे थे। यह सब देखने के बाद छात्रों ने मेस में हंगामा कर दिया। यही नहीं, 400 से अधिक छात्रों को भूखा भी रहना पड़ा। सोशल मीडिया पर अब इसकी फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं, शाम को मेस संचालक की ओर से दूसरी जगह से खाना मंगाकर बच्चों को परोसा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee: आईआईटी की मेस का बुरा हाल..सब्जी की कढ़ाई और कूकर में कूदते दिखे चूहे, छात्रों का हंगामा, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed