फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Food Safety Department filled five samples from establishments

Dehradun News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रतिष्ठानों से भरे पांच नमूने

Sat, 26 Oct 2024 03:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Food Safety Department filled five samples from establishments

विज्ञापन
त्योहारी सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग के लिए अभियान शुरू कर दिया है। टीम ने विकासनगर और सेलाकुई क्षेत्र में प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के पांच सैंपल एकत्र किए गए है। टीम ने प्रतिष्ठान संचालकों को मानकों के अनुसार प्रतिष्ठानों में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।



खाद्य सुरक्षा विभाग ने दिवाली के पर्व के मद्देनजर अभिहित अधिकारी मनीष सयाना के नेतृत्व में विकासनगर और सेलाकुई में प्रतिष्ठानों में सैंपलिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि 12 प्रतिष्ठानों में जांच की गई।
विज्ञापन


बताया कि प्रतिष्ठानों से लड्डू, सोन पापड़ी, बतीसा और फ्रूट जैम के पांच सैंपल लिए गए। बताया किया सैंपल को जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेज दिया गया। सैंपल रिपोर्ट आने पर उनके फेल होने स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान संचालकों को सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि कार्य करने वाले कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से हेड कैप, मास्क और दस्ताने पहनने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed