फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   food facility in shatabdi express

देहरादून-नईदिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए खानपान की सुविधा बहाल

Mon, 06 Dec 2021 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
food facility in shatabdi express
आखिरकार रेलवे बोर्ड, उत्तर रेलवे की ओर से आदेश जारी होने के बाद देहरादून- नईदिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस में एक साल नौ माह बाद यात्रियों को नए सिरे से खानपान की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। शताब्दी एक्सप्रेस में नए सिरे से यात्रियों को खानपान की सुविधा मिलने के साथ ही यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल उत्तराखंड समेत देश के तमाम राज्यों में कोरोना संक्रमण शुरू होने के साथ ही रेलवे ने ट्रेनों का संचालन पर रोक लगा दी थी। स्थितियां सामान्य होने पर रेलवे ने नए सिरे से ट्रेनों का संचालन शुरू किया। इसमें देहरादून से संचालित होने वाली शताब्दी, जनशताब्दी एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल थीं लेकिन कोरोना संक्रमण की संभावना को देखते हुए खानपान की सुविधा को बहाल नहीं किया गया था।
विज्ञापन

रेलवे ने हाल ही में देश भर में शताब्दी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस समेत वीआईपी ट्रेनों में यात्रियों को नए सिरे से खानपान की सुविधा बहाल करने के आदेश जारी किए गए थे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड उत्तर रेलवे के निर्देश पर देहरादून- नईदिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए खानपान की सुविधा बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed