फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Following cabinet expansion burden on CM Dhami shoulders will now be eased currently holds 35 departments

Uttarakhand: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब कम होगा सीएम के कंधों का भार, वर्तमान में 35 विभागों की जिम्मेदारी

Sat, 21 Mar 2026 03:22 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 21 Mar 2026 03:22 PM IST
सार

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब सीएम के कंधों का भार भी कम होगा। मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद परिवहन समेत सभी विभाग सीएम के पास ही आ गए। प्रेमचंद अग्रवाल के कैबिनेट से इस्तीफे के बाद उनके वित्त, शहरी विकास, आवास, जनगणना समेत सभी विभाग सीएम के पास आ गए। धीरे-धीरे विभागों की संख्या बढ़कर 35 पर पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
Following cabinet expansion burden on CM Dhami shoulders will now be eased currently holds  35 departments
सीएम धामी - फोटो : सूचना

विस्तार

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कंधों का भार भी कम होगा। वर्तमान में सीएम धामी के पास 35 विभाग हैं। पांच नए मंत्री आने के बाद इनमें से विभाग उन्हें बांटे जाएंगे। विभाग बंटने से सरकार के कामकाज में भी गति आएगी।

विज्ञापन

जब धामी दूसरी बार मुख्यमंत्री बने तो उनके पास करीब 25 विभाग थे। मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद परिवहन समेत सभी विभाग सीएम के पास ही आ गए। प्रेमचंद अग्रवाल के कैबिनेट से इस्तीफे के बाद उनके वित्त, शहरी विकास, आवास, जनगणना समेत सभी विभाग सीएम के पास आ गए। धीरे-धीरे विभागों की संख्या बढ़कर 35 पर पहुंच चुकी है।

विज्ञापन

धामी ने अपनी पिछली सरकार में ऊर्जा तत्कालीन मंत्री हरक सिंह रावत को दी थी, लेकिन वर्तमान में यह विभाग भी उनके पास ही है। अब पांच नए मंत्रियों में कामकाज बंटने के बाद कहीं न कहीं सीएम धामी का बोझ कम हो जाएगा। नए मंत्री इन विभागों में नई सोच के साथ तेजी से काम करेंगे। सरकार का मकसद है कि इन विभागों की योजनाओं का लाभ और बेहतर तरीके से जनता के बीच पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: हिमस्खलन की चेतावनी, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, इन पांच जिलों के लिए बताया गया खतरा

नए मंत्रियों के पास एक साल से भी कम समय

धामी के लिए विभागों का बंटवारा इसलिए भी जरूरी है क्योंकि अब चुनाव में एक साल से भी कम का समय बचा है। ऐसे में नए मंत्रियों को विभाग मिलने के बाद उनके सामने प्रदर्शन के साथ ही जनता के बीच पैठ मजबूत करने की चुनौती भी होगी। माना जा रहा है कि इससे कहीं न कहीं सरकार के कामकाज में तेजी आएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed