{"_id":"69be4f0f7a3e76baf207672c","slug":"avalanche-warning-issued-in-uttarakhand-snowfall-in-high-altitude-regions-read-all-weather-updates-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: हिमस्खलन की चेतावनी, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, इन पांच जिलों के लिए बताया गया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: हिमस्खलन की चेतावनी, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, इन पांच जिलों के लिए बताया गया खतरा
Sat, 21 Mar 2026 01:31 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:31 PM IST
सार
उत्तराखंड में हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ पांच जिलों के लिए खतरा बताया गया है।
विज्ञापन
हिमस्खलन (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
विस्तार
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के जिलाधिकारियों को राज्य में बर्फबारी, हिमस्खलन की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने के संबंध में एक पत्र भेजा है।
विज्ञापन
भेजे गए पत्र में कहा गया है कि रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान ने शुक्रवार की शाम पांच बजे से शनिवार शाम पांच बजे तक के लिए एक पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फवारी, हिमस्खलन की संभावना व्यक्त की गयी है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: बारिश के बाद दरकने लगे पहाड़, बदरीनाथ गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बोल्डर आने से अलग-अलग जगह बंद
विज्ञापन
विशेष रूप से उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ को (डेंजर लेविल- तीन), रुद्रप्रयाग, बागेश्वर को (डेंजर लेविल एक) में बर्फबारी, हिमस्खलन की संभावना जताई गई है। ऐसे में इन क्षेत्रों में अधिक बर्फ पड़ने की दशा में एवलांच का खतरा भी हो सकता है। ऐसे में इन क्षेत्रों में स्थानीय जनसामान्य को सावधानियां बरतना उचित होगा।