फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   flood in river

नहीं सुनी चेतावनी, आंखों के सामने बह गए पापा

Wed, 25 Jun 2014 09:14 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 25 Jun 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
flood in river

मंडल घाटी में मंगलवार को सिर्फ दस मिनट की बारिश ने दिल्ली से घाटी के सैर-सपाटे पर पहुंचे तीर्थयात्रियों की पिकनिक मातम में बदल दी।

विज्ञापन


मंडल घाटी में सिर्फ दस मिनट तक बारिश हुई। जबकि घाटी के ऊपरी क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। यह तब पता चला जब देखते ही देखते बालखिला का जलस्तर काफी अधिक बढ़ गया।
विज्ञापन


नई दिल्ली से आए तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा कर रविवार को दोपहर में मंडल घाटी पहुंचे। सोमवार को भी दिनभर तीर्थयात्रियों ने चोपता, दुगलभिट्टा, कांचुलाखर्क और मंडल में सैर-सपाटा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो कमरे भी किराए पर लिए थे

flood in river

मंगलवार को भी तीर्थयात्री चोपता तक धूमने गए। उनका बुधवार को सुबह ही यहां से अपने गंतब्य को लौटने का कार्यक्रम था। तीर्थयात्रियों ने मंडल के एक होटल में दो कमरे भी किराए पर लिए थे।

और उनकी रसोई भी साथ में थी। मंगलवार को दिनभर धूमने के बाद सांय तीन बजे तीर्थयात्री बालखिला नदी के किनारे खाना पकाने लगे। इसी दौरान कुछ तीर्थयात्री नदी में फोटो खिंचवाने लगे।

प्रत्यक्षदर्शी मंडल गांव निवासी मीना देवी ने जैसे ही नदी में पानी बढ़ते देखा तो तीर्थयात्रियों को नदी से हट जाने के लिए कहा।

चेतावनी नहीं सुन पाए

flood in river

नदी के शोर शराबे में तीर्थयात्री महिला की बात को नहीं सुन पाए। मीना देवी का कहना है कि जैसे ही वह नदी के समीप पहुंची, तभी तक नदी तीन तीर्थयात्रियों को अपने आगोश में ले चुकी थी। उसने बताया कि नदी में अपनी जान गंवा बैठा ज्ञान सिंह अपने बेटे चरण सिंह को बचाने के लिए नदी में कूदा। चरण सिंह तो बच गया, लेकिन वह नदी की तेज धारा में बहते चले गया।

दिल्ली के इन तीर्थयात्रियों की सूची---
ज्ञान सिंह पुत्र नंद सिंह उम्र 42 साल (मृतक)
प्यार सिंह पुत्र उत्तम सिंह  
परमजीत सिंह पुत्र प्यार सिंह
कलमजीत कौर पुत्री प्यार सिंह
भगवान सिंह पुत्र उत्तम सिंह
हरपाल कौर पत्नी ज्ञान सिंह
जसलीन कौर पुत्री ज्ञान सिंह
चरणजीत सिंह पुत्र ज्ञान सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed