फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Weather: Flood in rain drain, two houses collapsed, saved life by running

Dehradun Weather: बरसाती नाले में आया उफान, भरभराकर गिरे दो मकान, भागकर बचाई जान

Wed, 05 Jul 2023 04:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 05 Jul 2023 04:25 PM IST
सार

सुबह लगभग साढ़े चार बजे ग्रामीण गहरी नींद में सो रहे थे। इसी दौरान ग्राम कुंजाग्रांट निवासी अकबर पुत्र असगर को घर की छत पर पड़े टिन शेड की आवाज सुनाई दी तो वह हड़बड़ाकर उठ गए।

विज्ञापन
Dehradun Weather: Flood in rain drain, two houses collapsed, saved life by running
बारिश से गिरे घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्राम कुंजाग्रांट में मंगलवार की सुबह साढ़े चार बजे उफनाए बरसाती नाले ने तबाही मचा दी। तेज बहाव की चपेट में आए दो कच्चे मकान भरभराकर गिर गए। किसी तरह लोगों ने बच्चों और महिलाओं के साथ बाहर निकलकर जान बचाई। जलभराव के कारण आसपास के आठ घरों का सामान खराब हो गया है।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े चार बजे ग्रामीण गहरी नींद में सो रहे थे। इसी दौरान ग्राम कुंजाग्रांट निवासी अकबर पुत्र असगर को घर की छत पर पड़े टिन शेड की आवाज सुनाई दी तो वह हड़बड़ाकर उठ गए। उन्होंने अपनी पत्नी आसमीन व दस वर्षीय पुत्र समद को उठाया और घर से बाहर की ओर भाग गए। इसी बीच पूरा मकान भरभराकर गिर गया।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: बोल्डर आने से बंदरकोट में बंद हुआ गंगोत्री हाईवे, रास्ते में डेढ़ घंटे फंसे रहे वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन


वसीम पुत्र अखलाक का मकान भी तेज बहाव के पानी के कारण ढह गया। वह भी अपनी पत्नी सुभाना व पांच बच्चों के साथ चंद मिनट पहले ही घर से बाहर आए थे। बरसाती नाले (पथरी रौ) के पानी ने शारदा पत्नी अखलाक व अशरफ पुत्र गफूर के घर को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया। उनके आसपास के लगभग आठ मकानों में जलभराव होने से घरों में रखा सारा सामान खराब हो गया।
पूर्व ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि मोहम्मद आरिफ ने बताया कि बरसाती नाले के कारण हुए नुकसान की जानकारी प्रशासन को देकर तत्काल सहायता पहुंचाने की अपील की गई है। इसके अलावा आपदा प्रभावितों की मदद के लिए जनप्रतिनिधियों से भी आह्वान किया गया है।

सामान दिखाते समय रोने लगी महिला
बरसाती नाले की जद में आए शारदा नामक विधवा महिला के मकान में रखा सारा सामान पानी से खराब हो गया। महिला पिछले काफी समय से पाई-पाई जोड़कर अपनी बेटी के दहेज के लिए जरूरी सामान एक बक्से में इकट्ठा कर रही थी। लेकिन बक्से में पानी भरा तो उसमें रखा सारा सामान खराब हो गया। खराब हुए कपड़े, चूड़ी आदि दिखाते हुए महिला सुबक-सुबक कर रोने लगी। कहा कि बड़ी मुश्किल से यह सारा सामान जमा हो पाया था। अब दोबारा से सामान इकट्ठा करना मुश्किल हो जाएगा। उधर गिरे हुए दूसरे मकान से सामान निकालने का प्रयास करती आसमीन ने बताया कि उसका पति अकबर अली मजदूरी करता है। बड़ी मेहनत से घर का सारा सामान जमा किया था जो अब पूरी तरह बर्बाद हो चुका है।

ब्लाॅक व तहसील प्रशासन की टीम ने किया मुआयना
कुंजाग्रांट में बरसाती नाले से हुई तबाही के आकलन के लिए गांव में तहसील प्रशासन व खंड विकास कार्यालय की टीम पहुंची। इस दौरान उन्होंने आपदा पीड़ित परिवारों से बात की। क्षेत्रीय पटवारी डिंपल यादव ने बताया कि बारिश के पानी से जिन घरों को नुकसान हुआ है, उनकी रिपोर्ट तैयार करके उप जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। खंड विकास कार्यालय की टीम ने भी ग्राम विकास अधिकारी जयेंद्र पंवार के नेतृत्व में मौका मुआयना करके अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजने की बात कही है। एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार ने बताया कि आपदा से ग्राम कुंजाग्रांट में हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। इस संबंध में सिंचाई विभाग की टीम को भी मौके पर रवाना किया गया है। नुकसान का आकलन करके पीड़ित परिवारों की आवश्यक मदद की जाएगी। 

आसन नदी में गिरता है पथरी रौ बरसाती नाला
शिवालिक की पहाड़ियों से निकलने वाला पथरी रौ नाला ग्राम कुंजाग्रांट के बीच से होकर आसन नदी में गिरता है। हर साल बरसात के मौसम में अधिक बारिश होने के साथ ही नाला उफान पर आ जाता है, जिससे इसका पानी गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजकीय हाईस्कूल के पास से गुजरता है। पहले भी नाले का पानी स्कूलों से लेकर आसपास के घर-मकानों में जलभराव की स्थिति पैदा कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed