फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   flights from dehradun to pantnagar and pithoragarh pm modi will inaugurate

देहरादून से पंतनगर और पिथौरागढ़ के बीच जल्द शुरू होगी हवाई सेवा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Tue, 11 Sep 2018 04:46 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 11 Sep 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
flights from dehradun to pantnagar and pithoragarh pm modi will inaugurate
flight

उत्तराखंड के भीतर सस्ती हवाई सेवाओं का इंतजार खत्म होने वाला है। उड़ान दो योजना के तहत देहरादून से पिथौरागढ़ और पंतनगर से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा की तैयारी कर ली गई है।

विज्ञापन


नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने दोनों हवाई मार्गों पर उड़ान को हरी झंडी दे दी है। उड़ान को लेकर सरकार की तैयारियों को डीजीसीए ने मानकों के अनुरूप पाया है। अपर सचिव नागरिक उड्डयन डॉ. आर राजेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में अंडर पास अनुमति मिलने के अलावा उड़ान योजना की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। यह अनुमति गृह मंत्रालय से प्राप्त होनी है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सात अक्टूबर को निवेशक सम्मेलन में देहरादून आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उड़ान दो योजना का शुभारंभ कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेरिटेज कंपनी के नौ सीटर विमान भरेंगे उड़ान

flights from dehradun to pantnagar and pithoragarh pm modi will inaugurate
flight

उत्तराखंड में हेरिटेज कंपनी का नौ सीटर विमान सात अक्टूबर से जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयर पोर्ट और पंतनगर से पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरेगा। पहली बार प्रदेश के भीतर शुरू होने जा रही हवाई सेवा आम आदमी की पहुंच में होगी।

हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी हवाई सेवा का किराया घोषित नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच शुरू होने वाली हवाई सेवा का प्रति व्यक्ति किराया 2000 रुपये तक हो सकता है। पंतनगर और पिथौरागढ़ के मध्य किराये की दर इसकी आधी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed