फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Flight started between Dehradun-Pithoragarh Garhwal kumaun Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच शुरू हुई फ्लाइट, सीएम धामी ने किया शुभारंभ, जानें क्या रहेगा शेड्यूल

Tue, 30 Jan 2024 02:57 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 30 Jan 2024 02:57 PM IST
सार

देहरादून-पिथौरागढ़ फ्लाइट का सीएम धामी ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस हवाई सेवा के शुरू होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही सीमांत क्षेत्र में पर्यटन की भी सुविधाएं बढ़ेंगी।

विज्ञापन
Flight started between Dehradun-Pithoragarh Garhwal kumaun Uttarakhand news in hindi
देहरादून-पिथौरागढ़ फ्लाइट का एयरपोर्ट टर्मिनल में सीएम धामी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया - फोटो : amar ujala

विस्तार

देहरादून एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए फ्लाइट शुरू हो गई है। आज मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-पिथौरागढ़ फ्लाइट का एयरपोर्ट टर्मिनल में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। जिसके बाद 10:10 बजे फ्लाई बिग के 18 सीटर विमान ने देहरादून एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरी।

विज्ञापन


विज्ञापन


पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कुल 15 लोगों ने देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरी। फ्लाई बिग को बीते जुलाई माह में इस फ्लाइट को शुरू किया जाना था, लेकिन डीजीसीए से एप्रुवल नहीं मिलने के कारण और कंपनी के अपने निजी कारणों के कारण इस फ्लाइट को शुरू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीसीए ने इस फ्लाइट के कई ट्रायल के बाद मंजूरी दी है। इसके बाद इस फ्लाइट को शुरू कर दिया गया है। इससे गढ़वाल और कुमाऊं हवाई मार्ग से आपस में जुड़ गए हैं। जिससे पर्यटन, तीर्थाटन के अलावा व्यापार को भी बढ़ावा मिलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  पीसीएस मुख्य परीक्षा परिणाम का इंतजार जल्द होगा खत्म, जानें आयोग कब करेगा परिणाम जारी


सीएम धामी ने इस दौरान कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों के फलस्वरुप आज बहुप्रतीक्षित "पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा" का शुभारंभ हो चुका है। इस हवाई सेवा के शुरू होने से जहां स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वहीं इसके माध्यम से सीमांत क्षेत्र का पर्यटन भी और अधिक विस्तारित होगा, जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed