{"_id":"69ba471b9c62155fdf0865cb","slug":"flight-services-from-dehradun-to-pithoragarh-will-begin-soon-uttarakhand-news-in-hindi-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: दून से पिथौरागढ़ के लिए जल्द ही शुरू होगी उड़ान सेवा, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: दून से पिथौरागढ़ के लिए जल्द ही शुरू होगी उड़ान सेवा, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने दी जानकारी
Wed, 18 Mar 2026 12:15 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:15 PM IST
सार
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच उड़ान सेवाओं को मजबूत किया जाएगा। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने इस संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
हेली सेवा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के तहत देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए जल्द ही उड़ान सेवा शुरू होगी। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों केंद्रीय मंत्री को देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच उड़ान सेवाओं को मजबूत करने के लिए पत्र लिखा था। इसी क्रम में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया है कि देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत उड़ान सेवा के लिए मैसर्स स्काईहॉप एविएशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जरूरी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...गैस संकट: व्यावसायिक सिलिंडरों की हुई कमी, हलवाइयों ने ढूंढा विकल्प, राजस्थान से देहरादून पहुंची डीजल भट्ठियां
विज्ञापन
इसके बाद कंपनी देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उडानों का संचालन किया जाएगा। पूर्व में इस रूट पर हवाई सेवा का संचालन कर रही मैसर्स फ्लाइबिंग ने आरसीएस उड़ान का अधिकार स्काईहॉप को सौंपा है। केंद्र सरकार देहरादून से पिथौरागढ के बीच नियमित विमान सेवाओं के लिए अन्य विमानन कंपनियों को भी पत्र लिख रही है।