फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Flight service will start soon from dehradun to pantnagar

खुशखबरी: देहरादून से यहां के लिए जल्द शुरू होगी हवाई सेवा, पढ़कर खुश हो जाएंगे

Sat, 10 Feb 2018 11:50 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 10 Feb 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Flight service will start soon from dehradun to pantnagar
flight

लंबे समय के इंतजार के बाद अब देहरादून से यहां के लिए जल्द ही हवाई सेवा शुरु होने जा रही है।

विज्ञापन


देहरादून और पंतनगर के बीच हवाई सेवा 15 से 23 मार्च के बीच शुरू कर दी जाएगी। यह जानकारी डेक्कन एविएशन के अधिकारियों ने शनिवार को नागरिक उड्डयन विभाग के अपर मुख्य सचिव (एससीएस) ओमप्रकाश को दी। एसीएस ने शनिवार को सहस्त्रधारा हेलीपैड से उड़ान-1 और उड़ान-2 स्कीम के तहत हवाई सेवा शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा की।

केंद्र सरकार की योजना उड़ान-1 में देहरादून से पंतनगर के बीच हवाई सेवा शुरू करने की जिम्मेदारी डेक्कन एविएशन को दी गई है। इस रूट पर पहले 15 फरवरी तक हवाई सेवा शुरू कर दिए जाने की बात कही गई थी। शनिवार को आयोजित मीटिंग में कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि हवाई सेवा को शुरू करने को लेकर कुछ और औपचारिता पूरी की जानी हैं।

विज्ञापन

Flight service will start soon from dehradun to pantnagar

इस स्थिति में दून-पंतनगर हवाई सेवा का आगाज हर हाल में 15 से 23 मार्च के बीच कर कर दिया जाएगा। उड़ान-2 स्कीम के तहत भी प्रदेश में लगभग 14 मार्गों पर हवाई और हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जानी है। इसको लेकर कंपनी का चयन भी कर लिया गया है।

हवाई सेवा शुरू करने की जिम्मेदारी पवन हंस और हेरिटेज एविएशन को सौंपी गई है। एसीएस ने इन दोनों कंपनियों के अधिकारियों को सेवा शुरू करने की औपचारिकता जल्द से जल्द पूरा कर लेना का निर्देश दिया। कहा कि अगर राज्य सरकार से किसी तरह की एनओसी की जरूरत है, तो आपरेटर्स बताएं।

उन्होंने आपरेटर्स से यह रिपोर्ट देने को कहा है कि हेलीपैड पर किस तरह की सुविधा और सुरक्षा के  इंतजाम होने चाहिए। बैठक में नागरिक उड्डयन विभाग के अपर सचिव आर राजेश कुमार, चीफ इंजीनियर जी सितैया, हेरिटेज एविएशन के एमडी रोहित माथुर सहित डेक्कन और पवनहंस एविएशन के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed