{"_id":"58edb27a4f1c1b9f36cf704d","slug":"flight-for-jammu-from-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब देहरादून से जम्मू के लिए सीधी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब देहरादून से जम्मू के लिए सीधी उड़ान
नवल किशोर यादव/ अमर उजाला, डोईवाला
Updated Wed, 12 Apr 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
जॉली ग्रांट एयरपोर्ट
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अब जम्मू के लिए सीधी हवाई सेवा मिलेगी। विमानन कंपनी स्पाइस जेट मई से जम्मू के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने की कवायद कर रही है। जम्मू के लिए हवाई सेवा शुरू होने के बाद पांच बड़े शहर सीधे देहरादून एयरपोर्ट से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा सीजन के शुरू होने को लेकर स्पाइस जेट ने मई से दून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जम्मू के लिए हवाई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। विमान जम्मू से सुबह 11:25 बजे देहरादून के लिए उड़ान भरेगा और 11 : 45 बजे देहरादून से दिल्ली जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली से दोपहर 2:15 बजे देहरादून पहुंचने के बाद विमान जौलीग्रांट एयरपोर्ट से 2 :35 बजे जम्मू के लिए उड़ान भरेगा। अभीतक जौलीग्रांट एयरपोर्ट से यात्रियों को दिल्ली, मुंबई, श्रीनगर और लखनऊ के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। इसके अलावा बंगलूरू, हैदराबाद, चेन्नई और मुदरै के लिए वाया दिल्ली सेवाएं हैं।
विज्ञापन
मई से विमानन कंपनी स्पाइस जेट द्वारा जम्मू के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की जानी प्रस्तावित है। उड़ान के लिए सभी जरूरी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। जम्मू के लिए हवाई सेवा शुरू होने के बाद देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट हवाई सेवाओं के जरिये देश के पांच शहरों से सीधे जुड़ जाएगा।
- नितिन कादियान, एयरपोर्ट मैनेजर