फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fleet-buses-from 2 pm-Holi

Dehradun News: होली पर दोपहर दो बजे से सड़कों पर उतरेगा बसों का बेड़ा

Sun, 05 Mar 2023 01:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Fleet-buses-from 2 pm-Holi
होली के दिन यात्रियों की सहूलियत के लिए दोपहर दो बजे तक सभी मार्गों पर परिवहन निगम की बसों का बेड़ा उतार दिया जाएगा। हालांकि, इससे पहले भी बसें चलती रहेंगी। चालक-परिचालकों के अवकाश पर भी रोक लगाई जा रही है।
विज्ञापन

डिपो कार्यशाला प्रभारियों से कहा गया है कि बसों के संचालन से संबंधित कर्मचारियों की डयूटी पहले से निर्धारित की जाए। मंडलीय संचालन प्रबंधक संजय गुप्ता ने कहा, सभी लोग अपनी ड्यूटी का गंभीरता से पालन करें। यात्रियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने बताया कि होली पर परिवहन निगम की बसें 20 फीसदी अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। कार्यशाला में खराब पड़ीं बसों की मरम्मत कर उन्हें प्रयोग में लाया जाएगा। देहरादून से दिल्ली के अलावा रुड़की, ऋषिकेश से दिल्ली के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने बताया कि होली पर आय का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। इसे प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। होली के दिन जो चालक-परिचालक कार्यशाला से बस लेकर जाएंगे, उन्हें अतिरिक्त 300 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जिन चालकों-परिचालकों का लोड फैक्टर 85 फीसदी से अधिक होगा उन्हें 500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed