फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Five trekkers from Haryana Trapped on Kakbhusundi trekking Chamoli, rescued by helicopter

Trackers Rescue: चमोली के काकभुसुंडी की ट्रैकिंग पर गए हरियाणा के पांच ट्रैकर्स फंसे, रेस्क्यू कर लाया गया सुरक्षित

Tue, 31 May 2022 06:23 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 31 May 2022 06:23 PM IST
सार

हरियाणा के ट्रैकर काकभुसुंडी पहुंच तो गए, लेकिन करीब 24 किमी लंबे इस ट्रैक पर जाने के बाद वह काफी थक गए। अत्यधिक ऊंचाई होने चलते भी उनकी तबीयत बिगड़ने लग गई थी। जिसके चलते वह नीचे उतरने में असमर्थ हो गए। 

विज्ञापन
Five trekkers from Haryana Trapped on Kakbhusundi trekking Chamoli, rescued by helicopter
ट्रैकर्स का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चमोली के काकभुसुंडी की ट्रैकिंग पर गए पांच ट्रैकर वहीं फंस गए। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार के हस्तक्षेप से हेलीकॉप्टर से सभी ट्रैकरों को सकुशल गोविंद घाट पहुंचा दिया। हरियाणा के पांच ट्रैकर काकभुसुंडी की ट्रैकिंग पर गए थे। यह ट्रैक गोविंदघाट-घांघरिया पैदल मार्ग पर पुलना के पास से जाता है। बहुत दुर्गम माने जाने वाले इस ट्रैक पर कम ही लोग जा पाते हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हरियाणा के ट्रैकर वहां पहुंच तो गए, लेकिन करीब 24 किमी लंबे इस ट्रैक पर जाने के बाद वह काफी थक गए। अत्यधिक ऊंचाई होने चलते भी उनकी तबीयत बिगड़ने लग गई थी। जिसके चलते वह नीचे उतरने में असमर्थ हो गए। हेली कोऑर्डिनेटर विनीत सनवाल को वहां ट्रैकरों के फंसे होने की सूचना मिली।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी जानकारी बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार को दी। किशोर पंवार ने डेक्कन चार्टर हेली कंपनी के मैनेजर दीपक शर्मा से इस संबंध में बात की। जिसके बाद ट्रैकरों को रेस्क्यू कर गोविंद घाट लाया गया। हेली सेवा से इस अभियान को पायलट एनए विनोद ने संचालित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UKPSC Result: एक सवाल के गलत जवाब से बदला रिजल्ट, आयोग ने मानी गलती, इन्हें मिला PCS मुख्य परीक्षा का टिकट

जिन ट्रैकर्स को रेस्क्यू किया गया उनमें गुड़गांव हरियाणा निवासी गौरव शर्मा, रितुराज, धीरज सिंह, डॉ. अंजू चेतना नेगी शामिल थे। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ने बताया कि हेली कंपनी ने बहुत कम दर पर ट्रैकरर्स को रस्क्यू किया है। सभी  सुरक्षित गोविंदघाट पहुंचा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed