{"_id":"61ddd8b522125d53624b455e","slug":"five-thousand-prize-fraudster-arrested-dehradun-news-drn4014060185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार का इनामी जालसाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार का इनामी जालसाज गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। प्रेमनगर पुलिस ने पांच हजार रुपये के इनामी जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कुल नो मुकदमे धोखाधड़ी के दर्ज हैं। आरोप है कि उसने लोगों के साथ करोड़ों रुपये की जमीन के सौदों में धोखाधड़ी की है। पुलिस को जब उसके ठिकाने के बारे में पता चला तो उसे जाल में फंसाने के लिए जमीन का खरीदार बनकर फ़ोन किया था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
प्रेमनगर पुलिस के मुताबिक यशवंत सिंह नेगी पुत्र गुमान सिंह नेगी ग्राम तिलवाड़ी, सहसपुर की शिकायत पर चार नवंबर 2021 को रूहुल अमीन सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी ने धोखाधड़ी से विवादित भूमि की खरीद फरोख्त कर पैसा हड़प लिया था। आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में पहले भी गैंगस्टर अधिनियम सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों की गिरफ्तार के लिए कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी करा कर उत्तर प्रदेश के के अलग-अलग इलाकों में दबिश दी गई। बीती सोमवार को रूहुल अमीन को राजपुर रोड स्थित बीकानेर होटल के पास देहरादून से गिरफ्तार किया। रुहुल रामजीवन नगर, चिलकाना रोड, सहारनपुर यूपी का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी व लोकेशन से बचने के लिए आरोपी ग्राहकों से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से संपर्क करता था।