फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Five organizations marched to the assembly, the police stopped them at the barriers

Dehradun News: पांच संगठनों ने किया विधानसभा कूच, पुलिस ने बैरियरों पर रोका

Thu, 07 Sep 2023 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Five organizations marched to the assembly, the police stopped them at the barriers
प्रदेश के विभिन्न मुद्दों को लेकर अलग-अलग संगठनों के बैनर तले हजारों लोग बुधवार को सड़क पर उतरे। बारी-बारी से संगठन विधानसभा की ओर कूच के लिए आए तो पुलिस ने उन्हें बैरियर पर रोक लिया। इनमें से कई संगठनों के लोगों ने उग्र होने की कोशिश की लेकिन पुलिस और प्रशासन अधिकारियों के मान मनव्वल के बाद वापस लौट गए। हालांकि, दोबारा नियुक्ति की मांग को लेकर कोरोना वॉरियर्स संगठन के कार्यकर्ताओं को पुलिस को गिरफ्तार करना पड़ा। इन्हें गाड़ियों में भरकर एकता विहार निर्धारित धरना स्थल पर भेजा गया। वहीं, उपनल कर्मचारी नियमितिकरण की मांग को लेकर विधानसभा के बाहर पहुंचे और सड़क पर बैठ गए। इनके एक प्रतिनिधिमंडल को मंत्री गणेश जोशी से वार्ता के लिए मनाया गया। वार्ता सत्र के बाद होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


-----------

प्रदर्शन: एक

उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद
सशक्त भू कानून और अनुच्छेद 371 लागू करने की मांग
देहरादून। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सुबह करीब 10 बजे उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के बैनर तले सैकड़ों लोग प्रदर्शन के लिए पहुंचे। परिषद ने प्रदेश में सशक्त भू कानून के लिए हिमाचल की तर्ज पर अनुच्छेद 371 लागू करने की मांग की। इसके अलावा मूल निवास कानून 1950 लागू करने, उत्तराखंड आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण करने, पेंशन पट्टे के हिसाब से पेंशन देने और सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन लागू करने की मांग रखी। आंदोलनकारियों को पुलिस ने प्रगति विहार बैरियर पर रोक लिया। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी वहीं पर बैठ गए। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने आंदोलनकारियों की मांगों से संबंधित ज्ञापन लेकर सरकार से वार्ता करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारी परिषद के सुरेश कुमार के नेतृत्व में पहुंचे थे। इस दौरान संरक्षक नवनीत गुसाईं, विपुल नौटियाल, गणेश डंगवाल, सुरेश डंगवाल, प्रभात डंगवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


---------

प्रदर्शन: दो

सिंगटाली मोटर पुल संघर्ष समिति:

दो दशक से पुल का इंतजार कर रहे लोगों का फूटा गुस्सा

देहरादून। टिहरी के कोडियाला और पौड़ी के यमकेश्वर के बीच प्रस्तावित सिंगटाली पुल के निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों का राजधानी में गुस्सा फूटा। सिंगटाली मोटर पुल संघर्ष समिति के बैनर तले पौड़ी के आठ विकास खंड के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में बुजुर्ग व महिलाएं विधानसभा कूच क लिए पहुंची। इस सभी को यहां शास्त्री नगर बैरियर पर रोक लिया गया। समिति के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी ने कहा कि सरकार लगातार इस पुल की मांग को दरकिनार कर रही है। उन्होंने इसके निर्माण में देरी के लिए राजनीतिक लोगों और भू माफिया के गठजोड़ को जिम्मेदार बताया। उदय सिंह ने कहा कि पिछले साल ही 112 करोड़ की डीपीआर तैयार कर ली गई थी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि सरकार यहां पर अगले एक सप्ताह के भीतर अप्रोच रोड के लिए टेंडर नहीं करती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों से सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युश सिंह ने बात की और उन्हें सरकार से वार्ता का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रशांत, मीरा गुसाईं, संध्या बिष्ट, प्रीति बिष्ट, शोभा मैठाणी, किरण राणा, पूजा, अर्चना, गजेंद्र बिष्ट, समिति के उपाध्यक्ष देवेंद्र मैठाणी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

प्रदर्शन: तीन

सुराज सेवा दल:

भ्रष्ट अधिकारियों को हटाने और मूलभूत सुविधाओं मांग

देहरादून। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सुराज सेवा दल के हजारों कार्यकर्ता अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे। पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंचे इन लोगों को पुलिस ने प्रगति विहार बैरियर पर रोक लिया। सुराज सेवा दल ने प्रदेश में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। इस दौरान रमेश जोशी ने पिछले कुछ भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त अधिकारियों के नाम भी लिए। इसके साथ ही प्रदेश में लोगों बिजली, पानी, सड़क जैसे मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद सुराज सेवा दल के कार्यकर्ता वहां से लौट गए। उन्होंने भविष्य में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंहनगर से लोग शामिल रहे।

-------------

प्रदर्शन: चार

कोरोना वॉरियर्स ने दोबारा नियुक्ति की मांग को किया प्रदर्शन, 70 हिरासत में

देरादून। कोरोना के समय काम पर रखे गए स्वास्थ्य कर्मियों ने दोबारा नियुक्ति की मांग को उठाया। कोरोना वॉरियर्स के संगठन के करीब 100 से ज्यादा लोग विधानसभा कूच के लिए निकले थे। प्रदर्शनकारी पूर्व कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद प्रगति विहार बैरियर पर इन्हें पुलिस ने रोक लिया। शाम तक प्रदर्शन चलता रहा। पुलिस अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन उग्र कर दिया। इस पर पुलिस ने एहतियात बरतते हुए करीब 70 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। इन सभी को पुलिस की गाड़ियों से एकता विहार निर्धारित धरना स्थल पर छोड़ा गया।


--------------

प्रदर्शन: पांच

नियमितिकरण की मांग को लेकर उपनल कर्मचारी धरने पर डटे, मंत्री की वार्ता

देहरादून। नियमितिकरण समेत कई मांगों को लेकर उपनल कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उपनल संयुक्त कर्मचारी मोर्चा संगठन के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता प्रगति विहार बैरियर तक पहुंचे थे। करीब तीन बजे शुरू हुआ प्रदर्शन शाम तक चलता रहा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने इनसे कई दौर की वार्ता की, लेकिन कर्मचारी वहीं सड़क पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने इनके पांच सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल को मंत्री गणेश जोशी से वार्ता के लिए मनाया। सत्र के बाद मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल से वार्ता शुरू की। फिलहाल वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed