{"_id":"6898f925ae25a3c47d06e7ce","slug":"five-motor-routes-remained-closed-due-to-debris-in-jainsar-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-760663-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जाैनसार में मलबा आने से बंद रहे पांच मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जाैनसार में मलबा आने से बंद रहे पांच मोटर मार्ग
Mon, 11 Aug 2025 01:25 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
पर्वतीय क्षेत्रों में कम बारिश से यमुना और टोंस का जलस्तर नियंत्रित है, लेकिन मार्ग बंद होने का क्रम जारी है। रविवार को सड़कों पर मलबा गिरने से पांच मोटर मार्ग बंद रहे। लोनिवि की जेसीबी सड़कों को यातायात के लिए खोलने में जुटी रही। तीन दिनों से पर्वतीय क्षेत्रों में कम बारिश हुई है। इस कारण यमुना और टोंस का जलस्तर सामान्य है। रविवार को यमुना खतरे के निशान 455.37 से कम 454.60 मीटर पर बही। वहीं, टोंस का जलस्तर खतरे के निशान 644.75 से कम 643.60 मीटर पर रहा। उधर, जौनसार बावर में पीएमजीएसवाई कालसी का लाखामंडल से नाडा मोटर मार्ग तीन स्थानों पर बंद रहा। इसके अलावा हनोल से चातरा मोटर मार्ग दो स्थान पर, मैंद्रथ-बिरनाड़-कथियान और पुरटाड़ मोटर मार्ग एक-एक स्थान पर और मेघाटू-कूल्हा-शेडिया मोटर मार्ग दो स्थान पर बंद रहा। लोक निर्माण विभाग के आपदा नोडल अधिकारी आदित्य ठाकुर ने बताया कि जौनसार-बावर क्षेत्र में बंद मार्गों को खोलने का कार्य जारी है। देर शाम तक सभी मार्गों पर यातायात के लिए सुचारु करा लिया जाएगा।
विज्ञापन