{"_id":"5922ab664f1c1b3c6a536746","slug":"five-hundred-and-ninty-nine-people-will-sell-electricity-to-power-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कारपोरेशन को बिजली बेचेंगे 592 लोग, जानिए क्या है सूर्योदय योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर कारपोरेशन को बिजली बेचेंगे 592 लोग, जानिए क्या है सूर्योदय योजना
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Mon, 22 May 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
सोलर प्लांट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरेडा की ओर से संचालित सूर्योदय योजना (सोलर पावर प्लांट) अब परवान चढ़ने लगी है। योजना के लिए लाभार्थी आगे आ रहे हैं। 592 लोगों ने योजना का लाभ उठाते हुए पावर कारपोरेशन को बिजली बेचने के लिए करार कर लिया है।
विज्ञापन
जबकि पांच किलोवाट से कम के सोलर पावर प्लांट में 17 लाभार्थियों ने दिलचस्पी दिखाई है। 632 लाभार्थियों के लिए पावर कारपोरेशन की ओर से तकनीकी फिजिब्लिडी रिपोर्ट लग चुकी है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए उरेडा के माध्यम से सूर्योदय योजना की शुरूआत की है। योजना के तहत सोलर पावर प्लांट लगाने वाला लाभार्थी स्वयं बिजली का प्रयोग करने के बाद शेष बची बिजली उत्तराखंड पावर कारपोरेशन को बेच सकता है।
विज्ञापन
इसके एवज में पावर कारपोरेशन लाभार्थी को भुगतान करेगा। सूर्योदय योजना के तहत पांच किलोवाट से अधिक के सोलर पावर प्लांट के लिए हल्द्वानी डिवीजन में 120, रानीखेत डिवीजन में 472 लाभार्थियों ने पावर कारपोरेशन से करार किया है।
जबकि पांच किलोवाट से हल्द्वानी, काशीपुर और रानीखेत डिवीजन में 17 लाभार्थियों ने योजना का लाभ उठाने के साथ ही पावर कारपोरेशन से करार किया है।