{"_id":"6dcfbe97bb4cfbac52f3e6f9d0e0cc32","slug":"five-house-collapse-due-to-heavy-rain-pithoragarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़, मुनस्यारी में बारिश-हिमपात, पांच मकान ढहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़, मुनस्यारी में बारिश-हिमपात, पांच मकान ढहे
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
Updated Fri, 16 Oct 2015 11:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ मुख्यालय समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में बुधवार देर रात गरज के साथ जोरदार बारिश और ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। इस दौरान पांच मकान ढह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब दो घंटे तक भारी बारिश होती रही। इस दौरान बिजली की सप्लाई भी ठप रही। भारी बारिश के चलते झूलाघाट क्षेत्र में वर्ष 2013 की आपदा के दौरान खतरे की जद में आए पांच मकान जमींदोज हो गए। उस वक्त यहां 36 मकान खतरे की जद में आ गए थे। प्रशासन ने तभी इन मकानों को खाली करा लिया था।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में 19.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मुनस्यारी में तेज बारिश के साथ पंचाचूली, हंसलिंग और राजरंभा की चोटियों पर हिमपात हुआ है। बारिश से पारा गिरने से यहां ठंड बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को यहां न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बुधवार को 17 डिग्री सेल्सियस था।
गुरुवार को मौसम साफ रहा। जिले के डीडीहाट, थल, मुवानी, नाचनी में भी बुधवार रात बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार स्थानीय नमी के कारण अभी छिटपुट बारिश की संभावना बनी रह सकती है। उधर, अस्कोट में महाकाली नदी के चलते कोहरा छाने से सुबह के समय घाटी वाले इलाकों में देर तक धूप के दर्शन नहीं हो रहे हैं।